JDU विधायक गोपाल मंडल का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वो दिलबर-दिलबर और बुलेट पर जीजा गाने पर डांसर के साथ नाच रहे हैं। मंडल भागलपुर में एक शादी के रिसेप्शन में पहुंचे थे। वहां डांसर और भोजपुरी गाने को देखकर खुदको रोक नहीं पाए और कुर्ता उठाकर डांस करने लगे।
Total Downloads: 466

सबौर के फतेहपुर गांव में एक शादी के रिसेप्शन में गए थे गोपाल मंडल
वायरल वीडियो एक रिसेप्शन का बताया जा रहा है। दरअसल, पिछले दिनों सबौर के फतेहपुर गांव में विधायक एक रिसेप्शन में पहुंचे थे। फिर क्या था, स्टेज सजा था, गाना भी बज रहा था, तो ठुमके लगाने में जदयू विधायक ने जरा भी देरी नहीं की। वो फौरन स्टेज पर पहुंचे और बार-बालाओं का हाथ पकड़कर, उन्हें फ्लाइंग किस देकर डांस करने लगे। अपने अतरंगी अंदाज में दिख रहे गोपाल मंडल ने माइक पकड़कर कुछ किस्से भी बताए।
कहा- संगीत बजता है तो मैं बेकाबू हो जाता हूं और थिरकने लगता हूं
विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि जब संगीत बजता है तो मैं बेकाबू हो जाता हूं। और थिरकने लगता हूं। पिछले दिनों हमको मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कॉल किया था। वो पूछे आप नाचते क्यूं हैं? तो मैंने कहा- कलाकार को नाचने से कोई नहीं रोक पाता और फिर लगातार एक के बाद एक हिंदी हो या भोजपुरी गाना सभी पर विधायक ने जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने उनके इस अंदाज को अपने कैमरे में कैद भी किया।

