नवगछिया मे धूमधाम से मनाई गई परमाराध्य संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 138 वी पावन जयंती इस अवसर पर विशाल शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई जो भवानीपुर एनएच 31 होते हुए नवगछिया नगर के मेन रोड स्टेशन रोड मक्का तकिया कुम्हार पट्टी होते हुए वापस सत्संग मंदिर पहुंची जगह जगह सत्संग प्रेमियों के लिए नींबू पानी बिस्किट शीतल पेय जल आदि की व्यवस्था की गई थी

क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा महाराज जी चौक पर सत्संग प्रेमियों के लिए शीतल पेय जल एवं शरबत की व्यवस्था की गई थी शोभा यात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद मंदिर में प्रवचन एवं ध्याना अभ्यास का कार्यक्रम हुआ उसके बाद महा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया

इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे अध्यक्ष संतोष कुमार कनोडिया सचिव गोपी यादव कैलाश यादव प्रेम सागर उर्फ डब्ल्यू यादव पितांबरी देवी उपेंद्र यादव गोपाल यादव उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार वीरेंद्र यादव महासचिव अजय कुमार यादव कोषाध्यक्ष मंगल किशोर शशि धर साह अंकेक्षक अनिल कुमार यादव श्याम सुंदर पोद्दार राजेश कुमार साह मीडिया प्रभारी सह प्रचार मंत्री अशोक केडिया कार्यकारिणी सदस्य राजू गुप्ता सुरेश कुमार पुष्कर कुमार श्रीमती विभा देवी बुद्धि मती देवी शिरोमणि देवी ललिता देवी मीरा देवी पार्वती देवी संजू भगत गोपाल रजक अजय सिंह बिपिन मंडल मनकेश्वर श्याम लाल बिहारी सिंह फुल केश्वर मंडल जगदेव गुरुचरण मुन्ना रूगाँटा वीरेंद्र पोद्दार आदि थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *