भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कृष्णगढ़ मोड के समिप गैस सिलेंडर लाने ले जाने का काम करने वाले मजदूर को जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। वहीं परिजनों ने मुआवजे और हत्यारों कि गिरफ्तारी की मांग की।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

वहीं घटना कि जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष प्रिय रंजन दल- बल के साथ पंहुचकर ग्रामीणों एंव परिजनों को समझा- बुझाकर मामला को शांत करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटा। इस दौरान थानाध्यक्ष प्रिय रंजन ने बताया कि सीओ को सुचना दे दी गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में मृतक के परिजन और दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। वहीं इस मामले में डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से छानबीन शुरू कर दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *