भागलपुर के बायपास थाना क्षेत्र में पति से विवाद होने पर पत्नी ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। आत्मदाह करने वाली महिला बैजानी कुम्हार टोला निवासी शंकर मंडल के पुत्र अजय मंडल की पत्नी उषा देवी बताई जा रही। उसका पति कमेटी से पैसा उठाना चाहता था, जिसका वह विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और पत्नी ने खुद को आग लगा ली। इस घटना में वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा।

Whatsapp group Join

कमेटी से उठाना चाहता था पैसा

उषा देवी का पति गांव में चलने वाला कमेटी से पैसा उठाना चाहता था। जिसका पत्नी द्वारा बार बार विरोध किया जाता था। गुरुवार रात भी दोनों का विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। उषा देवी की चार बेटी है।

नशे में रहते है पिता

पीड़िता की छोटी बेटी नीतू कुमारी ने बताया कि पिता हमेशा नशे में रहते हैं। वह नशे में मां के साथ हमेशा मारपीट करते थे। कल रात भी आकर उन्होंने मारपीट की, जिसके बाद गुस्से में आकर मां ने खुद को आग लगा लिया।

मायागंज में चल रहा इलाज

पीड़िता का इलाज मायागंज अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाज चल रहा। महिला का आधा शरीर आग में झुलस गया है। वहीं पुलिस सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ससुराल वालों से पूछताछ कर रहे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet