भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र के लाल कोठी शीतला स्थान के सामने गली में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। आरोप है कि मारपीट करनेवाले लोगों में पूर्व डिप्टी मेयर बाबुल खान और उसके पुत्र डब्बू भी शामिल हैं। उनलोगों ने स्थानीय निवासी गोपाल साह के पुत्र सौरभ गुप्ता की जमकर पिटाई कर दी। जब बेटे को मारते देख पिता छुड़ाने आए तो उनकी भी जमकर पिटाई की गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तातारपुर थाना पुलिस पहुंची और पिता-बेटे को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

घायल युवक की मां ने बताया कि दबंग बाबुल खान के बेटे और उनके साथ रहनेवाले युवक आने-जाने वाले लोगों के साथ बदतमीजी करते हैं। छात्राओं के साथ भी कई बार छेड़खानी की घटना हो चुकी है। मोहल्ले में इन लोगों के द्वारा गांजा औऱ नशीली दवाओं का सेवन किया जाता है। इसका विरोध मोहल्ले के एक युवक के द्वारा किया गया था। यह लोग उसी की पिटाई कर रहे थे। इस दौरान सौरभ हंगामा देखने बाहर निकला तो भीड़ ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *