भागलपुर। इशाकचक थाने की पुलिस ने मौजमस्ती के लिए साइकिल चोरी करने के आरोप में चार स्कूली छात्रों को चोरी की आठ साइकिल के साथ पकड़ा। हालांकि शिकायतकर्ता के सामने नहीं आने पर पुलिस ने अभिभावक को बुलाकर बच्चों को पीआर बांड पर छोड़ दिया।

पिछले कुछ दिनों से शहर के मांल से साइकिल चोरी की पुलिस को शिकायतें मिल रही थी। शनिवार को इशाकचक थाने के इंस्पेक्टर राम इकबाल प्रसाद यादव ने प्रशिक्षु दारोगा पूनम कुमारी झा को मॉल के पास सादे लिबास में रेकी के लिए लगाया। पुलिस ने साइकिल का लॉक तोड़कर भाग रहे एक बच्चे को पकड़ा तो उसने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी।

पुलिस ने आदमपुर थाना क्षेत्र से उसके तीन दोस्त को भी पकड़ कर थाने लाई। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वह एक बड़े स्कूल का पांचवी और छठी कक्षा का छात्र है। चाऊमीन, पिज़्ज़ा व बर्गर आदि खाने के लिए को साइकिल को ₹500 में बेच देते थे और रेस्टोरेंट में जाकर मौज मस्ती करते थे। पुलिस ने बच्चे के अभिभावकों को बुलाकर छोड़ दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *