शहर रविवार को शीतलहर की चपेट में रहा। सर्दी के बीच लोग दिनभर कंपकंपाते रहे। सुबह से ही ठिठुरन रही तो शाम में ठंड और बढ़ गई। हालांकि दिन में धूप रही, लेकिन इसका असर ठंड पर नहीं पड़ा। दिनभर 4.9 से 5.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे शहर में काेल्ड वेव की स्थिति रहने के आसार बताए हैं। चार दिन तक कड़ाके की ठंड भी पड़ेगी। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 20.4 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 6 डिग्री कम महज 8.3 डिग्री ही रहा।

सेहत पर असर

ठंड में कोल्ड डायरिया के मरीज बढ़ते हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें। शिशु रोग विशेषज्ञ प्रो. आरके सिन्हा ने बताया, डायरिया में शरीर में पानी कम हो जाता है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। समय पर सही इलाज न होने पर जान भी जा सकती है। इसलिए डायरिया होने पर ओआरएस का घोल इस्तेमाल करें। पानी उबालकर पीएं। होमियोपैथिक डॉ. विनय गुप्ता की माने तो छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए एकोनाइट नैप, ठंड लगने पर आर्सेनिक एल्बम, कैम्फर, रसटॉक्स, बेलाेडोना, ब्

रायोनिया एल्बा, वेरेट्रम एल्बम जैसी दवा दी जा सकती है।

फसलों पर असर

कृषि वैज्ञानिक विनाेद कुमार ने बताया, तापमान के उतार-चढ़ाव से गाेभी, पत्ता गाेभी व हरी सब्जियां गल सकती हैं। तापमान धीरे-धीरे घटने से अधिक दुष्प्रभाव नहीं होगा।

आगे क्या?

जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी से शहर में कंपकंपी की स्थिति है। बीएयू के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. वीरेंद्र कुमार ने बताया, तापमान और घटेगा। हवा की गति बढ़ेगी। इससे ठंड बढ़ेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *