भागलपुर। जोगसर थाने के सखीचंद घाट रोड में रविवार रात युवक गगन कुमार और बरारी थाने के महाराज घाट रोड में बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना अलग-अलग कारणों से हुई है लेकिन दोनों खुदकुशी की घटना से सनसनी फैल गई है।
Total Downloads: 176
बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के गगन कुमार सिंह नया बाजार में एक प्राइवेट डॉक्टर के क्लीनिक में कंपाउंडर का काम करता था। रविवार शाम घर से लौटा था। फेसबुक पर उसने सुसाइड नोट और खुदकुशी का वीडियो वायरल कर दिया था। इस सूचना पर परिवार वाले सुबह मकान पर पहुंचे तो दरवाजा लगा था। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर कब्जे में ले लिया। युवक ने एक युवती से प्रेम प्रसंग के कारण खुदकुशी किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद कर लिया है।

वहीं बरारी थाने के महाराज घाट रोड में बांका जिले के रजौन थाने के रुपसा गांव रहने वाले किसान जय प्रकाश सिंह की पुत्री रुपा पार्ट थर्ड की छात्रा थी। रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा उसने दी थी। रिजल्ट निकलने के बाद छात्रा को परीक्षा में सफलता नहीं मिली। इससे वह परेशान हो गई। पुलिस का कहना है कि रिजल्ट ठीक नहीं आने के कारण परिवार वालों ने उसे डांटा था। उसके बाद सोमवार सुबह 11:00 बजे बाथरूम में फंदे से लटककर छात्रा ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

