भागलपुर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार के भागलपुर को सैनिक स्कूल की सौगात दी है। रक्षा मंत्री की मंजूरी के बाद मंत्रालय ने नरगाकोठी के गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर को सैनिक स्कूल की मान्यता दी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक, अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रभूषण सिंह और सचिव उपेंद्र रजक ने सैनिक स्कूल की मान्यता मिलने को विशिष्ट उपलब्धि बताते हुए प्रसन्नता जाहिर की।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 566

प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में इस साल 23 विद्यालयों को सैनिक स्कूल की मान्यता मिली है। बिहार में एकमात्र विद्यालय गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर का चयन ही सैनिक स्कूल के छात्रों के लिए किया गया है।

चयन से पहले दो बार हुआ था निरीक्षण

चयन के पूर्व विद्यालय का दो बार निरीक्षण किया गया था। सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद विद्यालय को मान्यता दी गई। सैनिक स्कूल के रूप में यह विद्यालय अंग प्रदेश का मान बढ़ाएगा। यहां छात्रों के लिए आवासीय व्यवस्था भी रहेगी। वार्डन के रूप में रिटायर्ड आर्मी कार्य करेंगे। छात्रों में होगा राष्ट्रीय भावना का विकास सचिव उपेंद्र रजक ने कहा कि छात्र अनुकरणशील होते हैं। सैनिक स्कूल के छात्रों के परिश्रम, अनुशासन एवं शारीरिक क्रियाकलापों को देखकर अन्य छात्र भी प्रभावित होंगे। इसके माध्यम से स्थानीय प्रतिभावान छात्रों को भी अवसर मिलेगा।

डॉक्टर चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि सैनिक स्कूल के छात्रों की दिनचर्या, शारीरिक व्यायाम तथा राष्ट्रभक्ति से अन्य छात्रों में भी राष्ट्रीय भावना, समर्पण एवं सेवा भाव का विकास होगा। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करके स्थानीय छात्र भी सैनिक स्कूल में पढ़ सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय में मिठाई वितरित किया गया। मौके पर मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा, अजय कुमार एवं राजीव वर्मा मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *