साहेबगंज इस्लामपुर की बीवी मरियम शनिवार को भागलुपर इलाज कराने के लिए आई थी। लौटने के लिए स्टेशन पहुंची, लेकिन भीड़ की वजह से ट्रेन में नहीं चढ़ पाई। वह स्टेशन पर इंटरसिटी का इंतजार कर रही थी। दरअसल जमालपुर में मेगा ब्लॉक के कारण एक-आध ट्रेनें ही चल रही हैं। इस कारण यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है।
देरी होने की वजह से की जा सकती है री-शेड्युल
अधिकारियों ने ज्यादा देरी की वजह से ट्रेन रद्द करने की संभावनाओं से इंकार किया। बताया कि देरी होने की वजह से री-शेड्युल की जा सकती है। 22 सितंबर को आनंद विहार से खुलने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस 11:20 घंटे की देरी से रात दो बजे खुलने का री-शेड्युल टाइम जारी किया गया है।


पहले रात 10 बजे इसे खोलने के लिए री-शेड्युल किया गया था। ट्रेन के इंतजार में भागलपुर आने वाले यात्रियों की हालत आनंद विहार स्टेशन पर काफी दयनीय हो गई है। रास्ते का भोजन प्लेटफार्म पर ही खत्म हो जा रहा है। आनंद विहार से भागलपुर आ रहे मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि दो बार रि-शेड्युल के बाद भी रेलवे यह गारंटी नहीं दे रहा कि ट्रेन खुलेगी या नहीं।


