भागलपुर रेलखंड पर एनआई ब्लॉक में मालदा रेल मंडल तुगलकी फरमान पर ट्रेनों का परिचालन करा रहा है। वैकल्पिक रूट रहते हुए दो-दो एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गईं। इतना ही नहीं, पिछले दिनों भागलपुर में नन इंटरलॉकिंग के दौरान जो ट्रेन भागलपुर से चलायी गई, उसे भागलपुर से आगे हो रहे एनआई के कारण सुल्तानगंज में ही रोक दी गई। ब्लॉक से पहले एनआई के दौरान यात्रियों की सुविधा और असुविधा का आकलन करने भी कोई अधिकारी नहीं आए।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

साहिबगंज के मुकाबले 30 किमी कम दूरी भी होती

भागलपुर-दुमका रेललाइन अब सीधे रामपुरहाट से जुड़ चुकी है। अगर भागलपुर-साहिबगंज मार्ग बाधित है तो रामपुरहाट या इससे आगे जाने वाली ट्रेनों के लिए यह सबसे मुफीद लाइन थी। इस रेललाइन से ट्रेन चलने पर न सिर्फ भागलपुर से रद्द हुई या परवर्तित रूट से चलने वाली ट्रेनों की कनेक्टिविटी बनी रहती, बल्कि साहिबगंज के मुकाबले लगभग 30 किमी कम दूरी भी होती। रेलवे के अफसरों को या तो अपनी बनायी लाइन पर ही भरोसा नहीं रहा या फिर इस लाइन को भूल गए। अगर इस लाइन से ट्रेन चलायी जाती तो गया-हावड़ा और अपर इंडिया के हजारों यात्रियों को टिकट रद्द नहीं करना पड़ता।

सबौर से तो चल सकती थी इंटरसिटी

दो माह पूर्व भागलपुर में नवनिर्मित डबल लाइन में ही एनआई कार्य हुआ। उस दौरान साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी भागलपुर से चलायी गई। अब एनआई लैलख से कहलगांव के बीच हो रहा है तो ट्रेन को भागलपुर तक भी नहीं चलाया गया। सुल्तानगंज से ही दानापुर वापस कर दी जा रही है। जबकि यह ट्रेन भागलपुर ही नहीं, आगे सबौर से दानापुर के बीच भी चल सकती थी। वहां सुल्तानगंज से भी ज्यादा उपयुक्त प्लेटफॉर्म है। सबौर से ट्रेन चलने पर भागलपुर तक यात्रियों को सुविधा मिलती।

ब्लॉक में ये रद्द ट्रेनें चलायी जा सकती थीं दुमका रूट से

13023 हावड़ा-गया 28 अप्रैल से 12 मई तक
13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस 29 अप्रैल से 13 मई तक
13119/13133 अपर इंडिया एक्स. 28 अप्रैल से 13 माई तक
13120 दिल्ली से अपर इंडिया 30 अप्रैल से 11 मई तक
13134 वाराणसी से अपर इंडिया 29 अप्रैल से 13 मई तक
53041 हावड़ा-जयनगर पैसेंजर 29 अप्रैल से 13 मई तक
53042 जयनगर -हावड़ा पैसेंजर 28 अप्रैल से 12 मई तक
53043/53044 हावड़ा-राजगीर पैसेंजर 29 अप्रैल से 13 मई तक

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet