भागलपुर: इशाकचक इलाके में नौंवी की छात्रा से मुस्लिम माइनारिटी कॉलेज के बीए पार्ट थ्री के छात्र ने रविवार की रात दुष्कर्म कर लिया। घर वालों ने युवक को लड़की के साथ जबरदस्ती करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। परिवार वालों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने छात्र शहनवाज उर्फ शहबाज को गिरफ्तार कर लिया है। वह मूलरूप से झारखंड के गोड्ड जिले का रहने वाला है। उसके पिता जिला कॉपरेटिव कार्यालय में ड्राइवर हैं। लड़की के बयान पर इशाकचक थाने में आरोपित छात्र के विरूद्ध पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

छात्र ने कहा शादी नहीं करने पर फंसाया

आरोपित छात्र शहनवाज ने कहा कि लड़की से उसकी दोस्ती करीब छह माह पहले एक दोस्त के शादी के दौरान हुई। आरोपित छात्र ने लड़की के साथ किसी प्रकार के संबंध बनाने की बात से इंकार किया है। उसने कहा कि वह लड़की से मिलने के लिए रात में उसके घर गया था। लड़की से मिलने पर घर वालों ने उसे देख लिया और उस पर शादी का दबाव बनाने लगे। जब उसने शादी की बात से इंकार किया तो उस पर उन लोगों ने दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। जबकि छात्रा का आरोप है कि आरोपित छात्र ने उसके साथ जबरन संबंध बनाया है। रविवार की रात भी उसने उसके साथ जबरन संबंध बनाया। जब घर वाले उठे तो उन लोगों ने मुझे बचाया।

घर से गिरफ्तार हुआ आरोपित छात्र

घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ छात्रा के घर के समीप इकट्ठा हो गई। सभी लोग आरोपित की पिटाई के लिए तैयार थे। मगर मौके पर इशाकचक पुलिस पहुंची और छात्रा के घर से आरोपित छात्र को हिरासत में ले लिया। छात्र को हिरासत में लेने की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग थाने पहुंच गए। उन लोगों ने थाने में ही लड़की के परिवार से काफी सुलह का प्रयास किया मगर सुलह नहीं हो सकी। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मंगलवार को छात्रा का मेडिकल कराएगी। इस मामले में प्रभारी थानेदार परशुराम सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *