जीरोमाइल चौक के पास रविवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक पियूष कुमार (35 वर्ष) की मौत हो गई। वह रेशम नगर मोहल्ले के दूर संचार विभाग से रिटायर डीजीएम भोला प्रसाद यादव का पुत्र था। घटना उसवक्त हुई जब वह साइिकल से गेहूं पिसाने मिल ज रहा था। घटना के विरोध में लोगों ने तीन घंटे तक जीरो माइल चौक को जाम कर आवागमन बाधित कर दिया था।

सड़क पार करने के दौरान ट्रक की चपेट में आया
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि सुबह करीब नौ बजे विक्रमशिला सेतु से ट्रक तेजी से बायपास की ओर जा रही थी। जीरो माइल चौक के पास सड़क पार करने के दौरान साइकिल सवार पियूष ट्रक की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। वहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस ने ट्रक चालक साहेबगंज जिले के मिर्जाचौकी के हीरा यादव को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद लोगों ने जीरो माइल चौक को जाम कर दिया। टायर जलाकर आवागमन बाधित कर दिया। ट्रैफिक डीएसपी रत्नकिशोर घ्स और थाना प्रभारी राज रतन लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोग मुआवजे के साथ सरदार पटेल की गोलंबर को छोटा करने की मांग की। कहा आए दिन जीरो माइल के पास दुर्घटनाएं होती रहती है। रास्ता सकरा हो गया है। ट्रक अक्सर गोलंबर से टकराते रहता है।

तीन घंटे जाम के बाद माने लोग
बातचीत के दौरान ही भीड़ उग्र हो गई है और गाड़ियों के शीशे तोड़ने लगे। बवाल बढ़ते देख तिलकामांझी प्रभारी मिथिलेश कुमार, बरारी थाना प्रभारी सुनील कुमार झा, बबरगंज प्रभारी मिथिलेश कुमार चौधरी और पुलिस केन्द्र से दंगा निरोधी बल को बुला लिया गया। सबौर प्रखंड के बीडीओ ममता प्रिया और सीओ भी मौके पर पहुंचे। तीन घंटे जाम के बाद अधिवक्ता विनय कुमार मिश्रा और स्थानीय लोगों से बीडीओ ने बातचीत कर चार लाख रुपए मुआवजा, परिवारिक हित लाभ योजना से 20 हजार और कबीर अत्येष्ठि योजना से तीन हजार रुपए देने की घोषणा की। कहा गोलंबर छोटा करने के संबंध में डीएम को प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। घटना को लेकर पिता के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर उतारा गुस्सा
भागलपुर। लोगों का कहना था कि दिन में पुलिस पैसा लेकर ट्रकों को पार कराती है। सड़क पर दिनभर ट्रकें खड़ी रहती है। चेकिंग के नाम पर पुलिस लोगों को प्रताड़ित करती है। घटना के बाद लोग बार-बार थाने का घेराव करने आ जाते थे। पुलिस लोगों को समझा बुझाकर हटा देती थी। एक पक्ष से पुलिस बात करती थी तो दूसरे पक्ष के लोग हंगामा करने लगते थे। घटना में पीड़ित परिवार के लोग शामिल नहीं थे। स्थानीय लोग ही जाम कर आंदोलन कर रहे थे। सबौर के कांग्रेस नेता सुजीत कुमार झा ने कहा कि जीरो माइल से सबौर रोड दूर्घटना का जोन बन गया है। कई बार डीएम व एसपी को दिन में भारी वाहनों का परिचालन पर रोक लगाने की मांग की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *