भागलपुर व नवगछिया में नया केंद्रीय विद्यालय खाेलने का काेई प्रस्ताव नहीं है। नया विद्यालय खाेलने के लिए डीएम के स्तर से स्टेट के शिक्षा सचिव राज्य सरकार के माध्यम से केंद्रीय विद्यालय संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय में प्रस्ताव समर्पित करना पड़ता है। इसकी जानकारी केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली के संयुक्त आयुक्त प्रशासन डाॅ. ई. प्रभाकर ने भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल के निजी सचिव काे पत्र के जरिए दी है।

Whatsapp group Join

सांसद ने पिछले साल 23 सितंबर काे पीएम काे केंद्रीय विद्यालय खाेलने की मांग काे लेकर पत्र लिखा था। इसी लिखे पत्र के आलाेक में केंद्रीय विद्यालय संगठन ने जवाब दिया है। जिसमें कहा है कि नए केंद्रीय विद्यालय खाेलने के लिए निर्धारित प्रपत्राें व मानकाें काे पूरा करते हुए प्रस्ताव डीएम के द्वारा शिक्षा सचिव के जरिए राज्य सरकार भेजती है।

भागलपुर व नवगछिया में केंद्रीय स्कूल खाेलने के लिए ये प्रस्ताव केंद्रीय विद्यालय संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय पटना में प्रस्तुत किया जाना है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *