केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ की ओर से सोमवार को दल्लू बाबू धर्मशाला में श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें खाटू श्याम के भजन पर भक्त नाचते गाते रहे। शाम से लेकर देर रात तक निशा भजन व कीर्तन चलता रहा। धर्मशोला में चारों ओर से आए लोगों के ठहरने का इंतजाम किया गया था।

Whatsapp group Join

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद शाहनवाज हुसैन, डिप्टी मेयर राजेश वर्मा और पूर्व डिप्टी मेयर प्रीति शेखर अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि खाटू श्याम महोत्सव रेल यात्री संघ का शानदार आयोजन है। यह भागलपुर का गौरव है। इसमें आस्था और भक्ति का संगम बह रहा है। केन्द्रीय रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने कहा कि श्याम महोत्सव के आयोजन का लक्ष्य भक्तों की सेवा से जुड़ना है।

इस दौरान श्याम प्रभु के दरबार में भूल जाये वो दिल कहां से लाउं…, मै श्याम पिया की हो गई, कब मिलोगे मीत सांवरिया…, जहां ले चलोगे वहीं मै चलूंगा, हर सांस में हो सुमिरन तेरा आदि गीतों पर भक्ति की बयार चली। इस मौके पर 56 भोग का प्रसाद वितरित किया गया। इससे पूर्व इंद्रधनुषी निशान के साथ भागलपुर व नाथनगर के श्याम भक्तों का जगह-जगह पर संघ की ओर भव्य स्वागत किया गया। संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान, अनुराधा खेतान, जटाशंकर झा भक्तों में तत्पर दिखे। कहीं फूलों की होली तो कहीं गुलाल बरसाए गए। इस अवसर पर सचिव विनय शर्मा, अधिवक्ता राजेश तिवारी, सुरेश बुधिया, आरपीएफ मालदा प्रभारी जीआरपी सुधीर कुमार सिंह, महासचिव जॉनी संथालिया, राजेश टंडन, नितिन भुवानियां मौके पर उपस्थित थे।

लगाए गए थे सेवा शिविर

यात्री संघ की ओर से श्याम भक्तों के लिए परबत्ती, भागलपुर जीरोमाइल सहित कई जगहों पर सेवा शिविर लगाए गए थे। इसमें शर्बत, पानी, फलाहार, टाफी आदि का इंतजाम किया गया था।

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *