भागलपुर। अपने प्रेमी से मिलने जहानाबाद से एक लड़की भागलपुर पहुंच गई। तिलकामांझी थाना पुलिस लड़की को इधर-उधर भटकते देख अपने साथ थाना ले आई। लड़की ने बताया कि वह भागलपुर के गौतम नामक युवक से प्यार करती है।
Total Downloads: 319
उससे शादी करने की नीयत से ही भागलपुर पहुंची है। भागलपुर आने के बाद गौतम के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल बार बार आफ बता रहा था। इससे मैं परेशान हो गई। इधर, तिलकामांझी थाना पुलिस ने इसकी सूचना महिला हेल्प लाइन को दी।
महिला हेल्प लाइन की परियोजना प्रबंधक, परामर्शी आदि ने थाना पहुंच कर उसकी काउंसिलिंग की। काउंसिलिंग में लड़की ने अपना नाम, पता और स्वजनों का नंबर बताया। स्वजनों ने संपर्क करने पर भागलपुर आने में असमर्थता जताई। इसके बाद तिलकामांझी थानाध्यक्ष ने वाहन की व्यवस्था कर लड़की को उसके घर जहानाबाद भेजा।

