अब सरकारी अस्पतालों में कन्या को जन्म देने वाली माताओं को सरकार 34 सौ रुपए देगी। हालांकि यह राशि दो कन्या के जन्म तक ही दी जाएगी। इसके बाद अगर बच्चे का जन्म होगा तो सामान्य तौर पर 14 सौ रुपए ही मिलेगा। बुधवार को कन्या उत्थान योजना को लेकर स्वास्थ्य विभाग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने अफसरों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग में यह निर्देश दिए।
Total Downloads: 115
सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ. एके मंडल ने बताया कि पहले सरकारी अस्पताल में जननी एवं बाल सुरक्षा योजना के तहत माताओं को 14 सौ रुपए दिए जाते थे, अब इसके अतिरिक्त कन्या के जन्म पर दो हजार रुपए अलग से मिलेंगे। जबकि पुत्र के जन्म होने पर 14 सौ रुपए ही मिलेंगे। यह व्यवस्था एक जनवरी के बाद से जन्म लेने वाली सभी कन्याओं के लिए लागू होगा। इसमें खास बात यह है कि यह योजना प्रदेश की महिलाओं पर ही लागू होगा।

इस लाभ के लिए माताओं का आधार कार्ड और बैंक अकाउंट नंबर पटना मुख्यालय भेजा जाएगा और वहां से इलेक्ट्रॉनिक फंड सिस्टम से राशि बैंक खाते में भेजी जाएगी। सीएस डॉ. एके ओझा ने बताया कि यह व्यवस्था लागू है, सिर्फ पेमेंड ऑफ मोड चेंज हुआ है। इस बारे में सभी अकाउंटेंट को भी जानकारी दी गई है। हालांकि प्राइवेट अस्पतालों में जन्म देने वाली महिलाओं को यह लाभ नहीं मिलेगा।

