कटिहार रेलवे जंक्शन से महज एक किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित संतोषी कॉलोनी चौक के पास रेलवे फाटक के समीप मालदा से आ रही मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया।

हालांकि घटना में कोई हताहत नही है। यह घटना बुधवार रात की लगभग 9 बजे की बतायी जा रही है। इसकी सूचना मिलते ही रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रेल विभाग ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

संबंधित विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर इंजन को पटरी पर लाने का अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं। बताया जाता है कि मालगाड़ी मालदा से कटिहार आ रही थी। उसे रेलवे कंट्रोल के द्वारा मेन लाइन से लूप लाइन पर ले लिया गया था। आगे बढ़ ही रही थी कि इंजन का अगला चक्का अचानक पटरी से उतर गया। संयोग था कि गाड़ी की स्पीड ज्यादा नहीं थी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना ट्रेन के चालक और गार्ड ने रेलवे के अधिकारी को दिया।

कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम विवेकानंद द्विवेदी ने बताया कि संतोषी चौक के समीप गेट के पास स्थित लाइन नम्बर 16 पर मालदह से कटिहार आ रही मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया है। ट्रेन के दुर्घटना होने के बाद तुरन्त बाद मौके पर रेल के कई वरीय अधिकारी पहुँच चुके हैं। रूट पर किसी ट्रेन का परिचालन बाधित नही हुआ है। वहीं दूसरी और रेल सूत्रों के मुताबिक कटिहार बारसोई रेल रूट पर फिलहाल ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है।

बताया गया कि इस दुर्घटना को पहले रेल अधिकारियों की ओर से छुपाने का भरसक प्रयास किया जा रहा था सीनियर डीसीएम ने यह भी कहा कि इस घटना की जांच कराई जाएगी जो दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *