भागलपुर : सीबीएसई 12वीं के गुरुवार काे जारी हुए रिजल्ट में एसअार विद्या मंदिर के छात्र जयंत कुमार गुप्ता ने साइंस में राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उसे 500 में 484 अंक यानी 96.8 प्रतिशत अंक मिले हैं। थर्ड स्टेट टाॅपर हाेने की वजह से वह स्वत: जिले का भी टाॅपर है। दूसरी तरफ जिले में काॅमर्स में अानंद राम ढांढनिया सरस्वती विद्या मंदिर की रिषिका दलान अाैर अार्ट्स में टेक्नाेमिशन के कीर्ति शर्मा ने टाॅप किया है। रिषिका काे 94.4 अाैर कीर्ति काे 93.2 प्रतिशत अंक मिले हैं। जिले की बात करें ताे साइंस में दूसरे स्थान पर संत जाेसफ कहलगांव का छात्र आर्यमान अार्या रहा।

उसे 95.6 प्रतिशत अंक मिले हैं। तीसरे स्थान पर एसकेपी विद्या विहार के दाे छात्र संयुक्त रूप से हैं। यहां के सनी कुमार भगत अाैर मनीषा पांडेय काे 95.4 प्रतिशत अंक हैं। काॅमर्स में दूसरे स्थान पर रहे एसकेपी विद्या विहार के ही सारांश गाेयल काे 93.2 प्रतिशत अंक अाैर तीसरे स्थान पर रहे नवयुग विद्यालय के अरसलान अहमद काे 93 प्रतिशत अंक मिले हैं। अार्ट्स में दूसरे स्थान पर केन्द्रीय विद्यालय कहलगांव की नैना कुमारी रही जिसे 92.2 अाैर तीसरे स्थान पर रहे इसी स्कूल के अभिषेक कुमार राज काे 90.6 प्रतिशत अंक मिले हैं।

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में जयंत कुमार गुप्ता साइंस में 96.8 प्रतिशत अंक लाकर राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जयंत सिकंदरपुर स्थित डीएन सहाय लेन का रहनेवाला है। वह नाथनगर के एसआर सरस्वती विद्या मंदिर का छात्र है। जयंत काे 500 में 484 अंक आया है। जयंत ने बतया कि वह राेज 5 घंटे सेल्फ स्टडी किया। वह अाईएएस बनकर समाज की सेवा करना चाहता है। उसने बताया कि उसे विशवास था कि परीक्षा में अच्छे

मार्क्स आएंगे। जयंत को इंग्लिश में 94, मैथ में 96, केमेस्ट्री में 98, फिजिक्स में 97 और फिजिकल एजुकेशन में 99 अंक मिले हैं। पिता राकेश गुप्ता व्यवसायी है और मां अन्नपूर्णा देवी नवगछिया स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। जयंती की सफलता पर उसके माता-पिता सहित स्कूल के शिक्षकों ने उसे बधाई दी है।

यूपीएससी क्वालिफाई कर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है कीर्ति शर्मा

भागलपुर | सीबीएसई 12वीं में अार्ट्स के जिला टाॅपर कीर्ति शर्मा यूपीएससी कंपीट कर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है। बंक कालाेनी जवारीपुर के रहने वाले कीर्ति ने नाैवीं तक माउंट असीसी से पढ़ाई की अाैर बाद में स्वास्थ्य कारणाें से उसने टेक्नाेमिशन में दाखिला लेकर दसवीं से 12वीं तक की पढ़ाई की। कीर्ति ने बताया कि साइंस में वह कमजाेर था, इसीलिए उसने अार्ट्स काे चुना। चूंकि अार्ट्स में जाॅब के कई विकल्प हैं अाैर यूपीएससी का भी विकल्प है, इसलिए यह उसे बेहतर लगा। उसने बताया कि वह स्कूल की पढ़ाई के अलावा खुद से नाेट्स तैयार करता था। उसके पिता कैलाशदेव शर्मा व्यवसायी अाैर मां शिक्षक हैं।

अानंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर की रिषिका दालान स्कूल टाॅपर

भागलपुर| सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में अानंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर के छात्राें ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल की है। काॅमर्स संकाय में रिषिका दालान ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टाॅपर रहीं। वहीं अमिष्ट पुजारी ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्वाति चाैरसिया ने 83.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। गणित संकाय में अभिनव ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि दूसरे स्थान पर स्वाति सिंह 77.6 प्रतिशत एवं तीसरे स्थान पर, हर्ष प्रतीक काे 76 प्रतिशत अंक मिला। जीव विज्ञान में अलीसा खानम ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर मान्द्रिता गाैतम रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *