भागलपुर —भागलपुर-किऊल के बीच गुरुवार से ट्रेनों का सीधा परिचालन नहीं होगा। सेंट्रल रूट रिले इंटरलॉकिंग (सीआरआरआइ) का काम आज से शुरू होगा। इधर, ट्रेनों का परिचालन बंद होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। भागलपुर से पटना की दूरी नौ से दस घंटे में पूरी होगी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

वहीं, भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल (नई दिल्ली) का सफर विक्रमशिला को तय करने में 21 घंटे की जगह 30 घंटे के करीब लगेंगे। अप और डाउन में विक्रमशिला दस दिनों तक विलंब से खुलेगी। दरअसल, विक्रमशिला एक्सप्रेस जमालपुर, किऊल, पटना के रास्ते आनंद विहार टर्मिनल जाती है। 1209 किमी की दूरी करीब 21 घंटे में पूरी करती है। पर, गुरुवार से रूट बदले जाने के कारण यह ट्रेन दस दिनों तक साहिबगंज-रामपुर हाट-सेंथिया-धनबाद-गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते आनंद विहार टर्मिनल जाएगी और आएगी। ऐसे में विक्रमशिला को 1576 किमी दूरी तय करनी पड़ेगी। मतलब ट्रेन 367 किलोमीटर ज्यादा चलेगी। इसी तरह भागलपुर से सूरत जाने वाली सूरत एक्सप्रेस जमालपुर-किऊल होकर पटना जाती है। पटना की दूरी 221 किमी है। लेकिन, बांका-जसीडीह-किऊल होकर जाने में 335 किमी दूरी तय करनी पड़ेगी। पटना की दूरी 114 किमी ज्यादा होगी।

रात डेढ़ बजे गुजरी अंतिम ट्रेन

भागलपुर से किऊल के लिए अंतिम ट्रेन रात डेढ़ बजे हावड़ा-राजगीर फास्ट पैसेंजर रवाना हुई। इस पर सवार होने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ गई। ट्रेन यात्रियों से खचाखच होकर गई। यात्री किसी भी सूरत में इस ट्रेन को नहीं छोड़ना चाह रहे थे।

ट्रेनों में सवार होने के लिए उमड़ी भीड़

आज से परिचालन बाधित होने की सूचना पर बड़ी संख्या यात्री ट्रेन पकड़ने जंक्शन पहुंचे। सुबह में गुजरने वाली ब्रह्मपुत्र मेल में जगह नहीं होने के कारण कई यात्री ट्रेन में नहीं घुस सके। इसके बाद आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस भी यात्रियों से खचाखच भरी रहीं। इस ट्रेन के दो जनरल कोच में छह सौ के आसपास यात्री सवार हुए। मालदा जाने वाली इंटरिसटी एक्सप्रेस में पैर रखने की जगह नहीं थी। इंटरसिटी में चढ़ने के लिए कोई खिड़की से बोगी के अंदर प्रवेश किया तो कई गलत दिशा से कोच में सवार हुए। बड़ी संख्या में यात्रियों को ट्रेनों के पायदान में लटक कर सफर करना पड़ा। वहीं, कई यात्री दो बोगियों के बीच डंफर पर सफर करते दिखे। जनरल बोगी में सीट के लिए धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। अचानक उमड़ी बेतहाशा भीड़ की वजह से कई यात्री ट्रेन में चढ़ने से भी वंचित रह गए।

जमालपुर की तरफ नहीं जाएगी ट्रेन

भागलपुर से एक भी गाड़ी जमालपुर नहीं जाएगी। 20 से 29 सितंबर तक कई भागलपुर-किऊल सेक्शन पर चलने वाली एक्सप्रेस और पैसेंजर मिलाकर 24 ट्रेनों को रद कर दिया है। वहीं, अप और डाउन में 33 गाडिय़ों का मार्ग बदल दिया गया है। ट्रेन परिचालन का रूट बदलने से भागलपुर के अलावा मुंगेर, लखीसराय के यात्रियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ेंगी।

सीआरआरआइ जमालपुर में बन रहा है

मालदा मंडल का पहला सीआरआरआइ जमालपुर में बन रहा है। इसका काम जुलाई में ही होना था, लेकिन श्रावणी मेला के कारण इसे सितंबर में करने का निर्णय लिया गया। इसके बनने के बाद रेलवे ट्रैक ऑटोमेटिक चेंज होगा। इसलिए दस दिनों का मेगा ब्लॉक लिया गया है।

15 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें सहित कई एक्सप्रेस ट्रेन रद

भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी, जनसेवा एक्सप्रेस, मालदा-पटना इंटरसिटी, हावड़ा-गया एक्सप्रेस, जमालपुर-सहरसा एक्सप्रेस अप और डाउन में 20 से 29 सितंबर तक नहीं चलेगी। इसी तरह 15 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें को भी कैंसिल किया गया है। वहीं, गरीब रथ, न्यू फरक्का-नई दिल्ली को भी रद कर दिया गया है।

कई ट्रेनों के रुट बदले गए

भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस इतनी अवधि तक अप और डाउन में साहिबगंज-रामपुरहाट-सेंथिया-आसनसोल-धनबाद-गया के रास्ते आएगी और जाएगी। जबकि सूरत एक्सप्रेस बांका-जसीडीह होकर, एलटीटी एक्सप्रेस साहिबगंज-सेंथिया-आसनसोल-धनबाद, अपर-इंडिया, दिल्ली-सियालदह झाझा-किऊल, रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस, दरभंगा-हैदराबाद एक्सप्रेस बरौनी-किऊल के रास्ते चलेगी। जबकि जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस भागलपुर से खुलेगी और यहीं समापन होगा। बांका-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस दशरथपुर तक ही आएगी और जाएगी। इसी तरह दानापुर-साहिबगंज धरहरा तक ही चलेगी। भागलपुर-नई दिल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस मुंगेर होकर चलेगी। वहीं, अंग एक्सप्रेस साहिबगंज-सेंथिया-आसनसोल और भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस मुंगेर होकर चलेगी। ब्रह्मपुत्र मेल, फरक्का एक्सप्रेस, मालदा-आनंद विहार एक्सप्रेस, गुवाहाटी-लोकमान्य एक्सप्रेस का मालदा-कटिहार-बबैरानी-पटना होकर परिचालन किया जाएगा। जबकि जमालपुर-मालदा इंटरसिटी सुल्तानंगज से आएगी और जाएगी। वहीं, भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस गोरखपुर तक ही आएगी और वहीं से खुलेगी

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet