भागलपुर से रांची जाने वाली दूसरी ट्रेन भागलपुर-रांची एक्सप्रेस की सेवा फिर से शुरू हो गई है। शनिवार को यह ट्रेन रांची से भागलपुर के लिए रवाना हो गई है और रविवार को वापस भागलपुर से रांची के लिए रवाना होगी। इसके लिए बकायदा आरक्षण भी शुरू हो गया है।

ट्रेन पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही चलेगी। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह ट्रेन 14 जून 2017 से तब बंद कर दी गई थी जब चन्द्रपुरा लाइन बंद कर दी गई। 15 फरवरी से चन्द्रपुरा लाइन शुरू होने के बाद से ही इस ट्रेन की सेवा दोबारा शुरू होने की चर्चा शुरू हो गई थी। रेलवे बोर्ड से सहमति भी मिल गई थी। आने वाले कुछ दिनों में एलएचबी रैक भी इस ट्रेन में लग जाएगी।

18603/18604 नंबर की यह ट्रेन पूर्व निर्धारित रूट जमालपुर, किऊल, सीतारापुर, धनबाद, चंद्रपुरा, बोकारो होते हुए रांची पहुंचेगी। भागलपुर से रविवार, बुधवार और शुक्रवार को शाम 4:55 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 5:35 बजे रांची पहुंचेगी। रांची से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दोपहर बाद 3:10 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 3:45 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

धनबाद के यात्रियों की बढ़ गयी थी परेशानी
सप्ताह में तीन दिन चलने वाली भागलपुर-रांची एक्सप्रेस के बंद होने से धनबाद जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी थी। इसके अलावा रांची जाने वाले यात्रियों को दूसरी ट्रेन (वनांचल एक्सप्रेस) में करीब एक घंटे अधिक वक्त गुजारना पड़ता था। वनांचल भागलपुर से शाम में 07 बजकर 05 मिनट पर खुलती है और रांची सुबह में 08 बजकर 40 मिनट पर पहुंचती है। वहीं भागलपुर-रांची एक्सप्रेस शाम में 4.55 पर खुलती है और रांची 5.35 बजे सुबह में पहुंचती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *