भागलपुर | भागलपुर स्टेशन के पैसेंजर 15 अप्रैल से स्वचालित सीढ़ी का उपयोग कर पाएंगे। रेलवे ने 15 अप्रैल काे इसे चालू करने का निर्णय लिया है। स्वचालित सीढ़ी का ट्रायल पहले ही हाे चुका है।
स्वचालित सीढ़ी का काम पूरा हाे चुका है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-एक पर जीअारपी के सामने स्वचालित सीढ़ी लगाया गया है। सीढ़ी की लागत करीब 60 लाख अाई है।



