डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा को लेकर तैयारी की जा रही है। हवाई अड्डा और आसपास सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जा रही है। मैदान में कोविड 19 के गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। महत्वपूर्ण जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की तैनाती की जाएगी।

पीएम के कार्यक्रम को लेकर आठ अफसरों की प्रतिनियुक्ति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 23 अक्टूबर के कार्यक्रम में विधि-व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने के लिए बिहार सरकार ने आठ बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की भागलपुर में प्रतिनियुक्ति की है। संबंधित अधिकारी 21 अक्टूबर से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम तक भागलपुर में रहकर प्रशासन का सहयोग करेंगे। इसको लेकर मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।

उप मिशन निदेशक (जल जीवन हरियाली) ग्रामीण विकास विभाग राम कुमार पोद्दार, उप महाप्रबंधक (प्रशासन) मुख्यालय खाद्य निगम हीरामुनी प्रभाकर, विशेष कार्य पदाधिकारी ग्रामीण विकास विभाग दिलीप कुमार अग्रवाल, सचिव उर्जा विभाग अनुज कुमार, सहायक निदेशक भविष्य निधि निदेशालय वित्त विभाग चित्रगुप्त कुमार, अनुदेशक चकबंदी प्रशिक्षण संस्थान पटना अनिल कुमार सिंह, उप सचिव ग्रामीण कार्य विभाग कृष्ण मोहन सिंह और विशेष कार्य पदाधिकारी पीएचईडी अशोक कुमार-2 की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को 21 अक्टूबर को निश्चित रूप से डीएम के समक्ष योगदान करने का निर्देश दिया है। डीएम के निर्देशन में सभी अधिकारी काम करेंगे। डीएम के स्तर से उनकी प्रतिनियुक्ति विभिन्न जगहों पर की जायेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *