add_filter('the_content', function ($content) { if (is_admin() || !is_singular('post') || !in_the_loop() || !is_main_query()) { return $content; }$fallback = 'https://naugachia.com/wp-content/uploads/2026/10/712724062_1597807045681465_805071241971117652_n_jpg_75.jpg';return preg_replace_callback( '/]*>/i', function ($matches) use ($fallback) { $img = $matches[0];if (preg_match('/\bsrc=["\']([^"\']+)["\']/i', $img, $src)) { $url = html_entity_decode($src[1]);if (strpos($url, 'https://naugachia.com/wp-content/uploads/') === 0) { $path = wp_parse_url($url, PHP_URL_PATH); $file = ABSPATH . ltrim( str_replace('/wp-content/', 'wp-content/', $path), '/' );if (!file_exists($file)) { $img = preg_replace( '/\bsrc=["\'][^"\']*["\']/i', 'src="' . esc_url($fallback) . '"', $img );$img = preg_replace( '/\s+srcset=["\'][^"\']*["\']/i', '', $img ); } } }return $img; }, $content ); }, 20);
नववर्ष कल, सैलानियों को लुत्फ उठाने के लिए तैयार है तीर्थ स्थली व महाविहार दो दिन पहले सोमवार को सभी जगहों पर लोग नववर्ष की तैयारी में जुटे हुए थे. चाहे भागलपुर प्रक्षेत्र और पूर्वी बिहार में विक्रमशिला महाविहार, मंदार हिल, कुप्पाघाट, जैन सिद्धक्षेत्र, संग्रहालय, भीम बांध, चिल्ड्रेन पार्क हो, जयप्रकाश उद्यान में सारी तैयारी जोरों पर है.

कुप्पाघाट संत मेंहीं आश्रम में सत्संग व भंडारा : महर्षि मेंहीं आश्रम स्थित फूलबाड़ी में फूलों का गलीचा और प्राकृतिक सजावट की गयी है. मंत्री सूर्यनारायण मंडल ने बताया कि यहां की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. नववर्ष पर विशेष सत्संग व भंडारा का आयोजन होगा.

दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र में मिलेगी सुविधा : दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र में देश के विभिन्न स्थानों से आने वाले जैन यात्रियों व अन्य सैलानियों की सुविधा को देखते हुए व्यापक इंतजाम किये गये हैं. सिद्धक्षेत्र मंत्री सुनील जैन ने बताया कि यहां के लोगों के दर्शन व आराधना के लिए सुरक्षा व अन्य सुविधा मिलेगी.

लाजपत चिल्ड्रेन पार्क में व्यवस्था दुरुस्त : शहर के मध्य स्थित लाजपत चिल्ड्रेन पार्क में नववर्ष को लेकर यहां पर लाइटिंग को दुरुस्त कर लिया गया है. साथ ही फूलों के गलीचे की सजावट की गयी है. प्रबंधक संजय मिश्रा ने बताया कि इस दिन के लिए मधुर संगीत बजा कर युवाओं का स्वागत किया जायेगा.

बूढ़ानाथ मंदिर में रुद्राभिषेक व शृंगार : बूढ़ानाथ मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह ने बताया कि यहां पर नववर्ष पर 31 दिसंबर को शाम में वेद पाठ शुरू होगा, जो एक जनवरी सुबह छह बजे तक चलेगा. इसके बाद दो घंटे तक बाबा का रुद्राभिषेक, शृंगार व महाआरती कार्यक्रम होगा.

शिवशक्ति मंदिर में प्रसाद का वितरण : आदमपुर स्थित शिव शक्ति मंदिर के महंत अरुण बाबा ने बताया कि यह अंग्रेजी नववर्ष है. फिर भी लोगों की मान्यता का सम्मान करते हुए प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा. कुपेश्वर नाथ मंदिर, कोतवाली चौक में भी रुद्राभिषेक होगा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu