सर्द हवा से पूर्वी बिहार में कड़ाके की ठंड और तेज हो गई। गुुरुवार सुबह कोहरा हटने के बाद तेज हवा ने पारा और लुढ़का दिया। करीब 8 से 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया। दोपहर तक मुख्य बाजारों में लोग नहीं के बराबर दिखे। ठंड का आलम यह रहा कि 24 घंटे में ही तापमान चार डिग्री नीचे गिर गया।

Whatsapp group Join

इधर, ठंड को देखते हुए प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों को 28 दिसंबर तक बंद रखने के निर्देश दिए। डीएम प्रणव कुमार ने 10वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। गुरुवार तक पहले ही स्कूलाें को बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अभी सीवियर कोल्ड डे है। इससे फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। 10 डिग्री से कम तापमान को सीवियर कोल्ड डे कहा जाता है।

बुधवार और गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार को सामान्य से 7 डिग्री कम तापमान दर्ज किया। उधर, ठंड और कुहासे से ट्रेनों की स्पीड कम हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। नेपाल की तराई क्षेत्रों से उठी हवा कोसी, पूर्वी समेत पूरे उत्तर बिहार पर हावी है। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *