बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भागलपुर पुलिस ने 38 बाइक चोर और उसे खपाने वालों को चिह्नित किया है। इसमें तीन माह के दौरान पुलिस ने 24 बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। फिर भी 14 बाइक चोर अभी भी पुलिस के हाथ नहीं लग पाए हैं। इस कारण शहर में बाइक चोरी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। पुलिस जांच में आया कि भागलपुर से से चुराई गई बाइक को शहर के गराज के अलावा के झारखंड के साहेबगंज जिले के उधवा दियारा में खपाया जाता है। पुलिस ने उधवा में चोरी की बाइक के खरीदार को भी चिह्नित कर लिया है। लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इसके अलावा सजौर, कजरैली इलाके में गराज की आड़ में चोरी की बाइक को खपाने का गोरखधंधा चल रहा था। पुलिस ने तीन गराज मालिक को गिरफ्तार किया था और उनकी गराज से चोरी की बाइक बरामद की थी। पुलिस के पास करीब एक दर्जन बाइक चोरों का फुटेज है। उससे स्टील फोटो निकाल पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

शहर में नहीं रुक रहीं बाइक चोरी की घटनाएं

तीन माह में पकड़े गए बाइक चोर

मो. सईद, हुसैनपुर, मोजाहिदपुर, मो. आजाद, सिंटू चौधरी, अवधेश सिंह दोनों दरहादी, सजौर निवासी, गराज मालिक अमित और उसके भाई संतोष, आकाश कुमार विवि, मुकेश कुमार सिंह मंझलाचक, सजौर, भरत कुमार सिंह मंझलाचक, सजौर, विकास पासवान हरनाथपुर, सजौर, साजन कुमार साह रतनगंज, सजौर, अवधेश कुमार सिंह दरहादी, सजौर, गुड्डू दास हरिजन टोेला, कजरैली, गैराज मालिक अमित मंडल दरियापुर, सजौर, गैराज मालिक विजय चौधरी दरहादी, सजौर, गौराचौकी निवासी बप्पी पासवान उर्फ विकास पासवान और विक्रम दास, रूपेश कुमार, शाहाबाद सुल्तानगंज, राहुल कुमार उर्फ राहुल ठाकुर, इशाकचक, मो. अखलाक कबाड़ी टोला, इशाकचक, मो. जाकिर तहबलपुर, लोदीपुर, मो. पोपट उर्फ सल्लो इशाकचक चौक, मो. सद्दाम चमेलीचक, हबीबपुर, अनुज कुमार, रानी तालाब, जीरोमाइल।

नौ सितंबर को राणी सती दादी मंदिर के बाहर से बाइक चुरा कर भागते चोर कैमरे में कैद। (लाल घेरे में)।

पुलिस को है अब इनकी तलाश

मो ओजिद, फतेहपुर, सिंटू चौधरी, संतोष चौधरी, नितेश कुमार मंडल, पंचम कुमार, विभाष कुमार सिंह सभी दरहादी, सजौर, अमित कुमार सिंह, पांडव कुमार दोनों चांदपुर सजौर, प्रीतम कुमार, गोड्डी बादरपुर, कजरैली, लाखो दास, छोटी जानकीपुर, अमरपुर, इमली, अफरोज, दोनों इशाकचक, उधवा का राजेंद्र यादव, मो. महमूद।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *