भागलपुर: पुलिस शराब माफियाओं के विरूद्ध लगातार अभियान चला रही है। गुरुवार की देर रात पुलिस ने नाथनगर इलाके में छापेमारी कर पिकअप वैन से 1691 बोतल शराब (612.89 लीटर) बरामद की है। पुलिस ने भुआलपुर के समीप एनएच-80 पर पिकअप के साथ अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चार मोबाइल भी बरामद हुआ है। यह जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दी।

मकंदपुर और बेगुसराय में डंप करना था शराब

पुलिस ने शराब के साथ झारखंड के बोकारो, बीएससीएलएच गली नंबर एक के राजेश यादव व अनिल यादव और बेगुसराय के नयागांव, साफापुर के जितेन्द्र कुमार सिंह व लाखो, भरवर के मनीष कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। इसमें राजेश गाड़ी का चालक है। जबकि जितेन्द्र और मनीष शराब का खरीददार है। शराब नाथनगर के बाद बेगुसराय भी पहुंचाना था। नाथनगर में शराब की खेप मकंदपुर सोनू और मोनू के घर पर उतारना था। दोनों सहोदर भाई हैं। गिरफ्तार लोगों ने इस बात का कबूल किया है। साथ ही कहा है कि बोकारो के अंकित सिंह शराब की खेप मकंदपुर पहुंचाने के लिए दिया था।

पुराने माफियाओं की निगरानी में मिली सूचना

एसएसपी ने बताया कि शराब माफियाओं के निगरानी के दौरान सूचना मिली की झारखंड से शराब की बड़ी खेप नाथनगर में उतरने वाली है। सूचना मिलते ही उन्होंने सिटी डीएसपी राजवंश सिंह और एएसपी विनीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिया। जिसमें नाथनगर इंस्पेक्टर मु. जेनीफुद्दीन, दारोगा हरिकिशोर सिंह, हरेराम चौधरी, विनोद कुमार सिंह और कैलाश कुमार झा को शामिल किया गया। सभी को पुरस्कृत किया जाएगा। मकंदपुर के सोनू और मोनू पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। पुलिस दोनों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हर माह मंगाता था शराब की बड़ी खेप

पुलिस को जांच में जानकारी मिली है कि सोनू-मोनू बिहार में शराब बंदी के बाद से ही शराब तस्करी में लग गया था। हर माह वह बड़ी खेप झारखंड के अलावा अन्य जगहों से मंगाता था। वह शराब को नाथनगर समेत अन्य इलाकों में खपाता था। उसके पकड़ाने के बाद ही पुलिस को और कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेगी। पुलिस दोनों का इतिहास खंगाल रही है। जबकि गिरफ्तार लोगों के बारे में भी आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। हाल ही में नाथनगर पुलिस ने एक ट्रक में बने गुप्त चेंबर से 263 पेटी शराब बरामद की थी। इसके सरगना की तलाश में ही पुलिस को यह सूचना मिली।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *