भागलपुर. बिहार में पुलिसिंग (Community Policing) की बेहतरीन तस्वीर देखने को मिल रही है. ये तस्वीर भागलपुर (Bhagalpur) से है जहां खुद, एसएसपी (SSP) और डीआईजी (DIG) की देखरेख में न केवल युवाओं को नौकरी की तैयारी कराई जा रही है बल्कि उनको लगातार सफल भी बनाया जा रहा है. जिला पुलिस ने कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को निःशुल्क पुलिस पाठशाला के माध्यम से कोचिंग दी.

एक साथ कराई जा रही फिजिकल और मेंस की तैयारी

पुलिस पाठशाला के छात्र विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में सफल भी हो रहे हैं. दारोगा परीक्षा की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों के लिए पुलिस पाठशाला के माध्यम से पीटी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करायी गयी थी जिसमें पढ़ने वाले ढाई सौ से अधिक अभ्यर्थी दारोगा की पीटी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं और अब सीनियर एसपी की ओर से संचालित पुलिस पाठशाला के माध्यम से पीटी परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मेंस और फिजिकल की तैयारी करायी जायेगी.

मुफ्त में दी जाती है कोचिंग

इसके अलावा दूसरी अन्य प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को मुफ्त कोचिंग उपलब्ध कराया जाएगा. शहर के सैंडिस कंपाउंड में आयोजित कार्यक्रम में रेंज के डीआईजी सुजीत कुमार और सीनियर एसपी आशीष भारती ने निःशुल्क पुलिस पाठशाला की शुरुआत की जिसमें पुलिस और प्रशासनिक महकमे के अधिकारी शामिल हुए. निःशुल्क पुलिस पाठशाला में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी समेत प्रोफेशनल टीचर्स द्वारा छात्रों को गाइड किया जायेगा.

हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे डीआईजी

पुलिस पाठशाला फिलहाल सैंडिस कंपाउंड के ओपन ऑडिटोरियम में रोज चलेंगी और मैट्रिक परीक्षा की समाप्ति के बाद यह जिला स्कूल में चलेंगी. पुलिस पाठशाला उदघाटन में पहली बार भागलपुर रेंज के डीआईजी सुजीत कुमार मौजूद थे जो इस मुहिम को देखकर काफ़ी प्रभावित हुए और छात्रों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि वो स्वयं इस पाठशाला में अपना योगदान बतौर प्रशिक्षक देंगे और छात्रों को हर प्रकार की प्रतियोगिता के लिए उचित तैयारी करवाने के लिए उपलब्ध रहेंगे.253 युवा हुए थे सफल

एसएसपी आशीष भारती जिले के छात्रों को सफल बनाने के लिए तत्पर रहते हैं और बेहतर से बेहतर तैयारी मुहैया करवाने के लिए उचित मार्गदर्शन और सहयोग देते रहते हैं. उनके प्रयास का ही प्रतिफल है कि लोक सेवा आयोग समेत अन्य प्रतियोगिता परीक्षा के साथ पुलिस पाठशाला के कुल 253 छात्रों को प्रारम्भिक परीक्षा में सफलता मिली है.

प्रोफेशनल टीचर्स देते हैं ट्रेनिंग

कार्यक्रम में मौजूद सिटी डीएसपी राजवंश सिंह समेत पाठशाला के कोर्डिनेटर सह तातारपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रोफेशनल टीचर्स से तैयारी करवाने की वचनबद्धता को दोहराया. पाठशाला के सह संचालक सह लॉ एंड आर्डर इंस्पेक्टर कुणाल चक्रवर्ती ने भी सभी छात्रों को बधाई दी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *