स्नातक पार्ट वन में नामांकन के लिए अब तक अावेदन नहीं कर सके छात्र सात जनवरी से नाै जनवरी तक अप्लाई कर सकेंगे। टीएमबीयू प्रशासन ने एेसे छात्राें काे दाखिले का माैका दिया है। वैसे छात्र जो किसी भी कारण से अभी तक स्नातक पार्ट वन के सत्र 2020-23 में दाखिले के लिए यूएमअाईएस पाेर्टल पर आवेदन नहीं कर पाए हाें, वे अावेदन कर सकेंगे।

छह जनवरी को यूएमअाईएस पाेर्टल पर संबंधित विषय में काॅलेज के अनुसार रिक्त सीटाें की सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके लिए सात जनवरी से नाै जनवरी की शाम पांच बजे तक नामांकन पाेर्टल खाेला जाएगा। सीसीडीसी डाॅ. केएम सिंह ने कहा कि इस बार पाेर्टल अंतिम रूप से खाेला जाएगा।

उधर, नामांकित सभी छात्रों की सूची यूएमअाईएस द्वारा विषयवार एक्सेल शीट में सभी काॅलेजाें काे 30 दिसंबर तक भेजने काे कहा गया था। पीअारअाे डाॅ. दीपक कुमार दिनकर ने बताया कि रिक्त सीट के विरुद्ध सभी काॅलेजाें काे यूएमअाईएस पाेर्टल पर रजिस्टर्ड छात्रों का नामांकन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 11 जनवरी से 13 जनवरी तक करने काे कहा गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *