राजद सांसद और पार्टी की युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि राम मंदिर की बात करना राजनीतिक छलावे से कम नहीं। सांसद संघ प्रमुख के भागलपुर दौरे को लेकर हमलावर दिखे। उन्होंने चाल, चरित्र और चेहरे को लेकर भाजपा को घेरते हुए कहा कि राम मंदिर को लेकर बार-बार लोगों को धोखा नहीं दिया जा सकता। लोग अब भाजपा के इस चुनावी एजेंडे को समझ चुके हैं। अब जनता धोखा नहीं खाने वाली है।

सांसद पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि वाकई राम मंदिर मसले पर भाजपा गंभीर थी तो केंद्र में सत्ता रहते इसके लिए कोई ठोस पहल क्यूं नहीं की? सच्चाई यह है कि भाजपा की नीयत साफ नहीं है। भाजपा सही मायने में बहुसंख्यक वर्ग की भी नहीं है। सांसद श्री मंडल सीबीआई रिश्वत कांड को लेकर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा को जवाब देना चाहिए कि सीबीआई रिश्वत कांड का सच क्या है? सामने आया है कि सीबीआई से जुड़े मामले में मदद के लिए केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्यमंत्री हरि भाई पार्थी भाई चौधरी के दामन पर भी दाग लगे। चौधरी किसके करीबी हैं सभी जानते हैं।

सांसद ने आरोप लगाया कि गुजरात में चौधरी 20 साल तक किसके साथ काम किया यह भी सभी जानते हैं। सांसद ने भारत-पाक के बीच सीमा पर तनाव को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा का चेहरा दागदार है। पाकिस्तान को लव लेटर लिखा जाना बंद होना चाहिए। प्रधानमंत्री को देश को यह बताना चाहिए कि पाकिस्तान को किस भाषा में जवाब देनी चाहिए। सांसद ने कहा कि देश में माहौल बिगाडऩे की साजिश रची जा रही है। माहौल बिगाडऩे वालों से अपने लोगों को सांसद ने सावधान किया। प्रेस वार्ता के दौरान राजद जिलाध्यक्ष डॉ. तिरुपति नाथ यादव भी सांसद के साथ मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *