नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी नवगछिया ने नवगछिया में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप मे मनाया. मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद अनिल यादव ने कहा कि डा मुखर्जी ने अपने बलिदान से कांग्रेस मुक्त भारत की नींव रखी थी.

Whatsapp group Join

IMG-20160623-WA0002

आज पीएम मोदी के नेतृत्व में डा मुखर्जी का यह सपना पूर्ण हो रहा है. उन्होंने कहा कि मुखर्जी का बलिदान बेकार नहीं गया और भाजपा का हरेक कार्यकर्ता डा मुखर्जी के सपने को सकार करने में लगे हुए और उन्हीं के रास्ते पर चल रहे हैं. इस अवसर पर उनके चित्र पर सभी ने पुष्पांजिल अर्पित किया.इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह कुशवाहा, भाजपा के वरिष्ठ नेता पुर्व सांसद अनिल यादव, अधिवक्ता व भाजपा नेता सत्येंद्र नारायण चौधरी कौशल, पुलिकत सिंह, भाजपा अतिपिछड़ा मंच के प्रदेश कार्य समिति सदस्य  विनोद कुमार मंडल, जिला महामंत्री चन्द्रकिशोर शर्मा, नगर अध्यक्ष नवगछिया मुकेश राणा, नरेश प्र साह, किशोर झा, अनीश यादव, उपन्देर यादव, ललित झा, फाइटर जेम्स, मो नईम, उग्रमोहन यादव, तारेकश्वर गुप्ता, विकास केसरा, प्रदीप शर्मा, गौतम यादव, मिथुन मंडल, मनीष, नयन, पप्पू राम, जगदीश आर्या, विष्णु गुप्ता सहित कई कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *