मंत्रिमंडल विस्तार पर आखिरकार जदयू-भाजपा में बात बन गई। मंगलवार को कैबिनेट का विस्तार होगा। दोपहर 12.30 बजे मंत्रीगण राजभवन में शपथ लेंगे। करीब 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट में अभी 14 मंत्री हैं। मुख्यमंत्री समेत 36 मंत्री बन सकते हैं। यानी, 22 मंत्रियों का पद रिक्त है। भाजपा कोटे के 7, जदयू कोटे के 5 और हम व वीआईपी के 1-1 मंत्री बीते 16 नवंबर को शपथ ले चुके हैं। देर शाम उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भाजपा कोटे के मंत्रियों के नाम के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। भाजपा से शाहनवाज हुसैन, नितिन नवीन, सम्राट चौधरी, आलोक झा व जदयू से श्रवण, संजय झा, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खां का मंत्री बनना लगभग तय है।

भाजपा से शाहनवाज हुसैन, नितिन नवीन, सम्राट चौधरी, आलोक झा वजदयू से श्रवण कुमार, संजय झा, लेसी सिंह, मदन सहनी बनेंगे नए मंत्री

ये भी बन सकते हैं मंत्री

जदयू कोटे से सुमित कुमार सिंह व जयंत राज कुशवाहा व दामोदर रावत में से कोई एक मंत्री बन सकते हैं। भाजपा कोटे से प्रमोद कुमार, नीतीश मिश्रा, जनक राम, गायत्री देवी, भागीरथी देवी, संजय पासवान, संजय सिंह, संजय सरावगी, रामप्रवेश राय के नाम भी संभावितों की सूची में शामिल हैं। राजपूत कोटे से कई नाम संभावित सूची में हैं। इनमें ज्ञानेन्द्र सिंह, नीरज बबलू, श्रेयसी सिंह के अलावा सुभाष सिंह दौड़ में हैं।

जदयू कोटे से संभावित मंत्री

भाजपा कोटे से संभावित मंत्री
आलोक झा, विधायक, सहरसा
सम्राट चौधरी, विधान पार्षद
नितिन नवीन, विधायक, बांकीपुर
शहनवाज हुसैन, भाजपा नेता
मदन सहनी, विधायक, बहादुरपुर
लेसी सिंह, विधायक, धमदाहा
संजय झा,विधान पार्षद
श्रवण कुमार,विधायक, नालंदा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *