भारतीय स्टेट बैंक की सिंहेश्वर शाखा में रविवार की रात एक चोर ने नौ ताले को तोड़ कर 3.26 लाख रुपये की चोरी कर ली। हालांकि बैंक का सेफ और मेन चेस्ट का ताला नहीं तोड़ पाने के कारण बड़ी घटना को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

एक नकाबपोश बदमाश पौने तीन घंटे तक बैंक के अंदर रहा। बदमाश की तस्वीर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। बदमाश खिड़की का ग्रिल काटकर बैंक के अंदर घुसा और लगभग पौने तीन घंटे तक बैंक के अंदर रहकर कटर मशीन से एक के बाद एक नौ ताले को काट डाला। चोर ने सेफ रूम के लॉकर के बाहर एक बक्से में रखे 10 रुपये के कटे फटे नोट 3.26 लाख रुपये की चोरी कर ली। बदमाश ने लॉकर के कब्जे को भी काट दिया, लेकिन लॉकर खोलने में सफल नहीं हो पाया।

शाखा प्रबंधक गौरंग प्रसाद सिंह ने बताया कि सोमवार को बैंक के अंदर जाने पर एक कर्मचारी ने बताया कि बैंक के पिछले हिस्से की एक खिड़की का ग्रिल कटा हुआ है। इसके बाद बैंक में देखा कि एक के बाद एक नौ ताले कटे हुए थे। बैंक के सभी लॉकर सुरक्षित हैं। इसकी सूचना थाना और बैंक के वरीय पदाधिकारी को दी गयी।

सिंहश्वर थाना पुलिस ने बैंक पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। सिंहेश्वर थानाध्यक्ष ने बताया कि एसबीआई की शाखा में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में चोर के हुलिये के आधार पर उसे चिन्हिृत करने का प्रयास किया जा रहा है। बैंक मैनेजर के आवेदन पर चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है।

बैंक में चोरी की सूचना मिलते ही एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक चेतन कश्यप ने टीम के साथ बैंक पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बैंक की सुरक्षा संबंधी बातों पर चर्चा की और सभी कर्मचारियों को आवश्यक सुझाव भी दिए। उन्होंने बैंक के सभी लॉकरों की जांच की और लॉकर की मजबूती और बैंक में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का निर्देश शाखा प्रबंधक को दिया।

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights