नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकंदपुर हनुमान मंदिर के सामने स्थित किराना दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का मेन गेट तोड़ कर 30 हजार नगद सहित दुकान के कीमती सामान की चोरी कर ली है. चोरी की घटना के संबंध में दुकान संचालक बीरेंद्र साह ने गोपालपुर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन दिया है.
बीरेंद्र साह ने बताया कि शनिवार की रात प्रति दिन की तरह दुकान को बंद कर घर चल गए. रविवार की सुबह जब दुकान को खोलने के लिए आया तो देखा की दुकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है.

दुकान के अंदर जाकर देखा कि दुकान का गल्ला में रखे 30 हजार रुपये गायब थे. दुकान का कीमती सामान गायब थे. दुकान का समान भी इधर उधर बिखरे हुए थे. उन्होंने कहा कि नगदी सहित समानो को मिलाकर 50 हजार की चोरी हुई है. वहीं किराना दुकान में हुई चोरी के संबंध में पुलिस छानबीन कर रही है.


