मानसी-सहरसा रेलखंड पर रेल पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। रेल एसपी कटिहार डॉ. दिलीप कुमार मिश्र ने सावन के महीने में बड़ी संख्या में कांवरिये की आवाजाही को देखकर उनकी सुरक्षा के प्रति रेल पुलिस को अलर्ट रहने का आदेश जारी किया है।

एसपी ने कहा है कि मुंगेर के छरापट्टी से जल भरकर श्रद्धालु सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन प्रखंड के मटेश्वर धाम जाते हैं। इस दौरान रेल परिक्षेत्र से भी कई जगह गुजरते हैं। रेल परिक्षेत्र में कांवरिये की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखे। ट्रेन और स्टेशनों पर भी श्रद्धालुओं की आवाजाही होती है। यहां भी रेल थानाध्यक्ष, पदाधिकारी और जवान मुस्तेदी के साथ चौकसी बरते। एसपी के निर्देश के बाद सहरसा-मानसी रेलखंड पर चौकसी बढ़ा दी गई है। रेल एसपी डॉ. मिश्र ने बताया कि मानसी-सहरसा रेलखंड के अलावा अपने क्षेत्राधिकार में जगह-जगह सावन के महीने में चौकसी बरतने के लिए रेल पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। चौकसी बढ़ा दी गई है।

रेल थानाध्यक्ष सहरसा मो. मोजम्मिल ने कहा कि प्लेटफार्म पर लगातार चौकसी बरती जा रही है। श्रद्धालुओं की बढ़ी भीड़ पर नजर रखते चौकसी बरती जा रही है। उन्हें यह बताया जा रहा है कि किसी भी तरह की कोई परेशानी हो तो जीआरपी के हेल्पलाइन नंबर- 1512 पर शिकायत करे। आरपीएफ के द्वारा भी हेल्पलाइन नंबर 182 पर कॉल कर मदद मांगने के लिए बताया जा रहा है। रेल थानाध्यक्ष मानसी आलोक प्रताप ने कहा कि बदला घाट में सड़क से उतरकर रेल पुल होकर कांवरिये पैदल गुजरते हैं। इस कारण यहां चौकसी बढ़ा दी गई है। सोमवारी पर अधिक भीड़ बढ़ने के कारण सावन महीने में हर सोमवार को चार की संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवानों को पुल पर तैनात किया जाता है। मुख्यालय से और पुलिस बलों के आते उन्हें भी वहां तैनात कर दिया जाएगा। इसके अलावा जिला प्रशासन से भी पुलिस बलों की मांग की गई है।

श्रद्धालुओं की आवाजाही से ट्रेनों में बढ़ी भीड़

सावन के महीने में श्रद्धालुओं की आवाजाही से सहरसा आने-जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। दो दिनों से सहरसा सहित अन्य स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। बोल बम से पूरा परिसर गुंजायमान होने लगा है।

लगातार सीटी बजाते चलने लगी ट्रेन

सिमरी बख्तियारपुर-मानसी रेलखंड पर लगातार सिटी बजा ट्रेनें आने-जाने लगी है। सावन के महीने में कांवरिये की पैदल आवाजाही को देखते हुए समस्तीपुर मंडल प्रशासन ने लगातार सीटी बजाते ट्रेन चलाने का निर्देश दिया था।

कटिहार रेल एसपी डॉ. दिलीप कुमार मिश्र ने कहा कि रेल एसपी कटिहार डॉ. दिलीप कुमार मिश्र कहते हैं सावन के महीने में कांवरिये की बढ़ती भीड़ को देखकर सुरक्षा और चौकसी बरतने का थानाध्यक्ष सहित पुलिस पदाधिकारी व जवानों को निर्देश दिया गया है। सहरसा-मानसी रेलखंड पर रेल पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *