खगड़िया जिले के मड़ैया ओपी के एक होमगार्ड जवान की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमा सकते में है। आरोप है कि पैरामिलिट्री फ़ोर्स और उनके साथियों ने होमगार्ड जवान की पिटाई की है। हालांकि घटना रविवार शाम की मड़ैया चौक की बताई गई है। होमगार्ड जवान पर भी पैरामिलिट्री फ़ोर्स पर डंडा चलाने का आरोप है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 506

इधर एसपी मीनू कुमारी मामले को गंभीरता से लेते हुए गोगरी एसडीपीओ पीके झा को जांच का जिम्मा सौंपते हुए शीघ्र रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। एसपी ने कहा कि आरोपी पैरामिलिट्री फ़ोर्स की पहचान कर मड़ैया थाना को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। दूसरे आरोपी होमगार्ड जवान को दूसरे जिले में ट्रांसफर के लिए डीआईजी को लिखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार रविवार की शाम अगुवानी-मड़ैया सड़क मार्ग स्थित मड़ैया चौक के पास काफी भीड़ थी। कांवरियों का भी आना-जाना हो रहा था। इसी बीच होमगार्ड जवान रामानंद सिंह की नजर सड़क पर एक बाइक पर गयी। बताया गया कि इस बाइक के कारण लोगों और कांवरियों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी। बताया गया कि यह बाइक पास के अररिया गांव के एक युवक की है जो पैरामिलिट्री फ़ोर्स में तैनात है।

इस बीच वह युवक भी अपनी बाइक के पास आ पहुंचा। इसी दौरान होमगार्ड जवान और पैरामिलिट्री फ़ोर्स के जवान के बीच कहासुनी शुरू हो गयी। कहा जाता है कि इस बीच आवेश में आकर होमगार्ड के जवान ने युवक पर डंडा चला दिया। डंडा सिर पर लगा और जवान घायल हो गया। इसके बाद आक्रोशित पैरामिलिट्री फ़ोर्स और उनके सहयोगियों ने होमगार्ड जवान की पिटाई शुरू कर दी। आरोप यह भी है कि इस बीच और भी कई होमगार्ड आ पहुंचे। इसकी भी यहां पिटाई हुई। काफी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ। इधर एसपी मीनू कुमारी ने कहा कि केवल पैरामिलिट्री फ़ोर्स के जवान ने ही होमगार्ड के साथ हाथापाई की है। ग्रामीणों और अन्य लोगों ने नहीं की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *