मुंगेर में अभी तक 20 एके 47 बरामद की जा चुकी हैं. सभी हथियार जबलपुर सीओडी से गायब हुए थे. इस मामले में अभी तक 20 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है. मिली जानकारी के अनुसार इनमें से कुछ एके 47 राइफलें नक्‍सलियों तक भी पहुंची थी.

मुंगेर एके 47 मामले में चार्ज लेने के लिए एनआईए की टीम डीएस पीएन के मालवीय के नेतृत्‍व में बिहार पहुंची. उम्‍मीद जताई जा रही है कि टीम सोमवार को मामले का चार्ज ले सकती है. अभी तक मुंगेर मामले में कुल 6 केस दर्ज हुए हैं.

बता दें कि मुंगेर में अभी तक 20 एके 47 बरामद की जा चुकी हैं. सभी हथियार जबलपुर सीओडी से गायब हुए थे. इस मामले में अभी तक 20 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है. मिली जानकारी के अनुसार इनमें से कुछ एके 47 राइफलें नक्‍सलियों तक भी पहुंची थी.

बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर मुंगेर एसपी बाबू राम की अगुआई में पुलिस टीम ने बरदह गांव से 12 AK-47 रायफल बरामद की जो एक कुएं में छिपाकर रखी गई थीं. इससे पहले आठ एके-47 बरामद हो चुके हैं. कुल मिलाकर अब तक 20 एके-47 रायफलों की बरामदगी ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *