शहीद रतन छोटी बहन की शादी करने की तैयारी में थे। मगर छोटी बहन शादी से पहले नौकरी चाहती है। नीतू ने कहा कि भैया पढ़ाते थे तो पढ़ती थी। मगर इस हादसे के बाद से हिम्मत टूट गयी थी। आज मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद फिर से पढ़ाई को लेकर उम्मीद जगी है।

नीतू ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पढ़ाई की व्यवस्था का भरोसा दिलाया है। इसलिए वह अब पहले पढ़ाई और फिर नौकरी करना चाहती है। इसके बाद वह शादी करेगी। नीतू बौंसी कॉलेज से सोशियोलॉजी में स्नातक कर रही है। नीतू ने कहा कि अगर उसे मौका मिलेगा तो वह अपनी बड़ी बहन सोनी की तरह ही पुलिस में जाएगी और देश की सेवा करेगी। वहीं सोनी कुमारी ने कहा कि नीतीश कुमार ने पूरे परिवार का परिचय लिया। साथ ही यह भी पूछा कि कौन कहां-कहां और किस कॉलेज में पढ़ता है। शहीद के पिता रामनिरंजन ठाकुर ने कहा कि पोते का नामांकन कराना है।

पोता कृष्णा के नामांकन को लेकर कई स्कूल वालों ने संपर्क किया है। इसलिए होली के बाद सारा परिवार फिर लालूचक भट्टा स्थित मकान में चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि मकान की मांग पर मुख्यमंत्री ने डीएम को निर्देश दिया है। इस पर डीएम ने कहा कि जल्द ही मकान की व्यवस्था करायी जाएगी। शहीद के पिता ने कहा कि अगर मकान मिल जाता है तो फिर वहीं पर पूरा परिवार शिफ्ट हो जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....