थाना स्तर पर बना साइबर सेनानियों का व्हाट्सएप ग्रुप त्योहार में फैलने वाले अफवाहों पर अंकुश लगाएगा। मुख्यालय के आदेश पर जिले के हर थानों का एक अपना वहाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसका नामकरण साइबर सेनानी के रूप में किया गया है। इस ग्रुप में थाना क्षेत्र के सिविल सोसाइटी के लोगों को जोड़ा गया है। इससे आपत्तिजनक वीडियो व तस्वीर, भ्रामक सूचनाओं को वायरल करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।
Total Downloads: 115
ग्रुप से ये होगा फायदा
इससे जुड़े लोग अफवाहों का ग्रुप में खंडन करेंगे और लिखेंगे कि ऐसी कोई बात नहीं है। यह महज अफवाह है। ग्रुप की मॉनिटरिंग आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी कर रहे हैं। त्योहार पर मुख्यालय इस ग्रुप पर एडवाइजरी भी जारी करता है। एसएसपी ने सोशल मीडिया से जुड़े लोगों से अपील की है कि वे भ्रामक व अफवाहों का प्रचार-प्रसार करने का जरिया न बनें। ऐसा कोई मैसेज पोस्ट न करें जिससे किसी की भावनाएं आहत होती हों। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अफवाहों व भ्रामक संदेशों को शेयर न करें। इस ग्रुप में 100 लोगों को जोड़ा गया है।

बने हैं स्लोगन
ग्रुप की मॉनिटरिंग करने वाली ईओयू ने इसके लिए स्लोगन भी बनाए हैं। हम सुरक्षित, जन सुरक्षित/ बिहार सुरक्षित साइबर जगत सुरक्षित। साइबर सेनानियों की संयुक्त पुकार/ साइबर सुरक्षायुक्त हो अपना बिहार। अब गांव-शहर साइबर सेनानी/ भागेगी अफवाहों की मनमानी। साइबर सेनानी समूह बनाएं हम

