नवादा सांसद गिरिराज सिंह आज (बुधवार को) बरबीघा पहुंचे, जहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय सूक्ष्म और लघु उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग मिलकर राम मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग करें. अगर राम मंदिर का निर्माण नहीं हुआ तो हिंदुओं का दिल दुखेगा. इसके बाद कुछ भी हो सकता है.

वहीं, इस दौरान गुजरात से पलायन कर रहे बिहार-यूपी के लोगों के बहाने कांग्रेस को भी घेरा. उन्होंने कहा कि गुजरात मामला कांग्रेस की देन है.

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले गिरिराज सिंह इससे पहले भी कई मौकों पर विवादास्पद बयान देते रहे हैं. इससे पहले देश की जनसंख्या को लेकर भी उन्होंने विवादासप्द बयान दिया था. गिरिराज सिंह ने कहा था, ‘2047 में देश में एक बार फिर विभाजन होगा. उन्होंने कहा कि अभी तो 35ए की बहस पर हंगामा हो रहा है, आने वाले वक्त में तो एक भारत का ज़िक्र करना असंभव होगा.’ कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने उनके इस बयान की निंदा की थी.

गिरिराज सिंह ने एकबार फिर राम मंदिर को लेकर विवादास्पद बयान दिया है. उनके इस बयान के बाद राजनीति गरमाने की प्रबल संभावना है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *