पटना की एक ऑर्केस्ट्रा गर्ल ने रोते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें लड़की ने रोते-रोते अपनी बात कह रही है। उसके पीछे पंखे से लटकता हुआ दुपट्‌टा दिख रहा है। ऐसा लग रहा है कि लड़की सुसाइड करना चाह रही हो। शनिवार को यह वीडियो लड़की ने अपने इंस्टाग्राम ID से पोस्ट किया है।

लड़की ने रोते हुए कहा है कि लड़कियां कॉल गर्ल नहीं होती, उसे बना दिया जाता है। वह रोते-रोते कह रही है कि मुझे सब ने धोखा दिया। मेरे साथ ही ऐसा क्यों होता है। ऐसा क्यों बना दिया मुझे। जब लोग किसी की जिंदगी बना नहीं सकते ताे किसी की जिंदगी बर्बाद क्यों करते हैं? लड़कियों को सिर्फ इसलिए इंसाफ नहीं मिलता क्योंकि वो लड़की है। मेरा सब कुछ लुट गया। लोगों ने मुझे बीच रास्ते में छोड़ दिया।

इस वीडियो में लड़की धोखा देने के अलावा गलत धंधे में उतारने की बात कह रही है। अपने प्रोफाइल फोटो में उसने ऑर्केस्ट्रा एंड डांस गर्ल का विज्ञापन भी लगाया है। ऐसा लगता पटना की रहने वाली ऑर्केस्ट्रा डांसर गर्ल का फांसी के फंदा दिखाकर कुछ मार्मिक संदेश देना चाह रही हो। वीडियो में दिख रहा है कि पंखे से दाे अलग-अलग कपड़ों से फंदा बनाया गया है। यह लड़की पटना में रहती है।


इसके आगे लड़की ने क्या किया। लड़की कौन है। इसके बारे में अभी जानकारी नहीं लग पाई है।

अश्लील डांस की मांग …मना किया तो गोली चला दी:हरियाणा की डांसर बोली-नमक रोटी खाइए…बिहार बिल्कुल ना आइए; विधायक ने भी मारी थी गोली

हरियाणा की डांसर सोनम सेन अश्लीलता की डिमांड पूरी नहीं करने की सजा भुगत रही हैं। भोजपुर में स्टेज शो के दौरान ऐसी ही डिमांड पूरी नहीं करने पर उन्हें गोली मारी गई। निशाना सीने पर था, लेकिन सोनम ने बचने की कोशिश की जिससे गोली जांघ में लगी। इस घटना में पैर की हड्‌डी 3 जगह फ्रैक्चर हो गई।


नेपाल की 17 सौ किमी खुली सीमा एक बार फिर सुर्खियों में है। अब चर्चा अपराधियों के इस बॉर्डर से भागने की नहीं बल्कि उज्बेकिस्तान की लड़कियों को लेकर है। नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हो रहीं लड़कियों की डिमांड मसाज पार्लरों में है। यहां मसाज पार्लर, स्पा सेंटर की आड़ में उन्हें सेक्स रैकेट में धकेला जा रहा है।

थाईलैंड की लड़कियों की जगह ले रही उज्बेकिस्तान की लड़कियों को भारत में रशियन बताया जा रहा है। यूपी और बिहार से लगी नेपाल सीमा मानव तस्करों के सॉफ्ट टारगेट पर हैं। 2020-21 में इस सीमा पर बिना वीजा के 50 से अधिक लड़कियां पकड़ी गई हैं। इनके पास न तो वीजा था और न ही पासपोर्ट।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *