नवगछिया। नवगछिया बाजार में पिछले दिनों से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में एक बार फिर से इजाफा हो गया है रोजाना बाजार से चोर बाइक चुराकर भाग रहे हैं। बुधवार को सुबह दस बजे के नवगछिया बाजार के पोस्ट आफिस के पास से खरीक निवासी नीरज कुमार सुमन की अपाची मोटरसाइकिल चोरी कर लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
पोस्ट आफिस रोड जहां पर लगे कई सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना पूरी तरह से कैद है। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। सीसीटीवी में कैद फोटो और वीडियो क्लिप को नवगछिया में लगभग सैकड़ों लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया लेकिन फिर भी नवगछिया पुलिस के हाथ खाली हैं वहीं बाइक चोरी का आवेदन नीरज सुमन ने नवगछिया थाना में दिया है
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
