रेलवे ने वाराणसी रेलवे स्टेशन पर 03 अगस्त तक का ट्रैफिक ब्लॉक लिया है. इससे कई गाड़ियां प्रभावित रहेंगी (फाइल फोटो)
यदि आप उत्तर प्रदेश या बिहार की ओर रेल यात्रा करने वाले हैं तो अपनी गाड़ी की स्थिति जरूर जांच लें. कहीं आपकी गाड़ी रद्द न हो. रेलवे ने वाराणसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 08 पर वाशेबल एक्सप्रेस बनाने के लिए 03 अगस्त तक का ट्रैफिक ब्लॉक लिया है.
नई दिल्ली : यदि आप उत्तर प्रदेश या बिहार की ओर रेल यात्रा करने वाले हैं तो अपनी गाड़ी की स्थिति जरूर जांच लें. कहीं आपकी गाड़ी रद्द न हो. रेलवे ने वाराणसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 08 पर वाशेबल एक्सप्रेस बनाने के लिए 03 अगस्त तक का ट्रैफिक ब्लॉक लिया है. इस ब्लॉक के चलते लगभग दो दर्जन से अधिक रेलगाड़ियों की सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

एक दर्जन से अधिक गाड़ियां रद्द
वाराणसी रेलवे स्टेशन पर लिए गए ट्रैफिक ब्लॉक के चलते एक दर्जन से अधिक रेलगाड़ियों की सेवाओं को रद्द किया गया है. जिन रेलगाड़ियों की सेवाओं को रद्द किया गया है उनमें वाराणसी से वडोदरा के बीच चलने वाली महामना सुरफास्ट एक्सप्रेस, अहमदाबाद से वाराणसी के बीच चलने वाली साबरमति एक्सप्रेस, वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली कामायनी एक्सप्रेस, वाराणसी से मैसूर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन, वाराणसी से हुबली के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन तथा सियालदह से वाराणसी के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन की सेवाएं शामिल हैं.
दैनिक यात्रियों की भी बढ़ेगी मुश्किल
रेलवे की ओर से वाराणसी रेलवे स्टेशन पर लिए गए इस ट्रैफिक ब्लॉक के चलते दैनिक यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. रेलवे इस वराणसी से चलने वाली नौ पेसेंजर ट्रेनों की सेवाओं को इस दौरान पूरी तरह से रद्द कर दिया है. इनमें कई गाड़ियां हैं जो वाराणसी से बिहार को जोड़ती हैं और बड़ी संख्या में दैनिक यात्री इन गाड़ियों में सफर करते हैं. वाराणसी से आसनसोल के बीच चलने वाली ईएमयू की सेवाओं को भी 28 जुलाई से 04 अगस्त तक के लिए रद्द किया गया है.
आंशिक तौर पर रद्द हैं रेलगाड़ियां
वाराणसी स्टेशन पर ट्रैफिक ब्लॉक के चलते वाराणसी से ग्वालियर के बीच चलने वाली बुदेलखंड एक्सप्रेस की सेवाओं को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है. यह गाड़ी वाराणसी की बजाय इलाहाबाद से चलेगी . वहीं खजुराहो से वाराणसी के बीच चलने वाली लिंग एक्सप्रेस की सेवाओं को भी इलाहाबाद तक ही चलाने का निर्णय लिया गया है.


