मध्यप्रदेश के चर्चित व्यापमं घोटाला मामले में दो छात्रों की तलाश के लिए मध्य प्रदेश पुलिस की स्पेशल टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से लखीसराय और मुंगेर में ताबड़तोड़ छापेमारी की।

पुलिस की चार सदस्यीय विशेष टीम को दोनों जिलों के एक-एक छात्र की तलाश थी। रविवार की देर शाम टीम ने लखीसराय के बड़हिया थानाक्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी सुखसागर के पुत्र अमन की तलाश में गांव में छापेमारी की लेकिन वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद एमपी पुलिस सोमवार को मुंगेर के एक अन्य छात्र की तलाश में निकल गई। एमपी पुलिस की स्पेशल टीम ने इस संबंध में कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। छापेमारी के दौरान साथ रही जिला पुलिस ने भी कुछ बता पाने में असमर्थता जताई।

बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले युवक अमन मध्य प्रदेश में रहा था। जैतपुर के ग्रामीण भी इस संबंध में ज्यादा कुछ नहीं बता पाए। जिला पुलिस के अनुसार उन्होंने छापेमारी में सहयोग किया।

संलिप्तता है या गलत तरीके से प्रवेश का आरोपी!
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानि व्यापमं में पांच साल पूर्व घोटाला सामने आने के बाद से अबतक इस मामले में 850 से ज्यादा मामले दर्ज कर तीन हजार से ज्यादा लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था, जिसमें 500 से ज्यादा लोग फरार बताए जाते हैं। आशंका है कि अमन इन्हीं में से एक है। घोटाले में अमन की संलिप्तता है या फिर अपात्र होते हुए गलत तरीके से एडमिशन लेने का वह आरोपी है। इस संबंध में लखीसराय एसडीपीओ मनीष कुमार ने कहा कि यह एमपी पुलिस की जांच का विषय है।

लखीसराय के एसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने कहा कि व्यापमं घोटाले में मध्य प्रदेश से स्पेशल पुलिस टीम एक आरोपी छात्र की तलाश में पहुंची थी। स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी की पर छात्र नहीं मिला। मुंगेर के एक अन्य छात्र की तलाश के लिए टीम निकल गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *