Railway Recruitment 2018 (Group D भर्ती): रेलवे द्वारा निकाली गई ग्रुप डी पदों पर 62,907 भर्तियों के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान जल्द ही हो सकता है। कंप्यूटराइज्ड परीक्षा अप्रैल-मई माह में आयोजित हो सकती है। चूंकि परीक्षा में ज्यादा दिन नहीं बचे है, ऐसे में उम्मीदवारों को अभी से परीक्षा की रणनीति बना लेनी चाहिए। ग्रुप डी पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) होगा। ऐसे में यहां एग्जाम का पैटर्न जानना बेहद आवश्यक है।

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 1 घंटे का होगा। पेपर में कुल 75 प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को सीबीटी परीक्षा क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 40 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे। ये क्वालिफाइंग मार्क्स ओबीसी के लिए 30 प्रतिशत, एससी के लिए 30 प्रतिशत और एसटी के लिए 25 प्रतिशत रखे गए हैं। यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी। इसमें प्राप्ताकों के आधार पर रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर अगले चरण पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा) में भेजेगा। सीबीटी में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।

पेपर में मैथ्स, जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग, जनरल साइंस, जनरल अवेयरनेस, करंट अफेयर से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। तैयारी के लिए उम्मीदवार पिछले सालों के प्रश्न पत्र, सैंपल पेपर सॉल्व करें। नौंवी और 10वीं की किताबों पर खास फोकस करें। मैथ्स के लिए उम्मीदवार नंबर सिस्टम, प्रतिशत, हानि-लाभ, सिंपल व कपाउंड इंटरेस्ट, एलजेब्रा आदि पर अपनी पकड़ मजबूत करें।

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी)

पुरुष उम्मीदवारों के लिए
– एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।
– चार मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

महिला उम्मीदवारों के लिए
– एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।
– पांच मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

परीक्षा से करीब दो हफ्ते पहले ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। ये एडमिट कार्ड संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर रिलीज किए जाएंगे। एडमिट कार्ड में आपका एग्जाम सेंटर, परीक्षा की तिथि, शिफ्ट सभी जानकारियां होंगी। एडमिट कार्ड के पीछे दिए गए दिशा-निर्देशों को जरूर पढ़ें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *