भागलपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव में नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के गले पर गंडासा से वॉर कर घायल कर दिया। दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपी व छात्रा एक ही गांव का रहने वाला है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भागलपुर भेज दिया गया है।

पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि आरोपियों की मेरी बेटी पर पहले से ही बुरी नजर थी। मंगलवार की रात आठ बजे शौच के लिए जाने के दौरान दोनों ने बेटी को गायब कर दिया। बुधवार को दिनभर उसका कोई पता नहीं चला। 12 बजे रात में बदहवास अवस्था में वह घर पहुंची और आपबीती सुनाई। छात्रा ने बताया कि निलेश यादव उसे एक बंद पड़े घर में हाथ-पैर बांधकर रखा था। रात में दुष्कर्म किया और अभिषेक यादव ने विरोध करने पर गले पर गंडासे से वॉर किया। बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर दोनों आरोपी भाग निकले। जब होश आया तो किसी तरह भागकर देर रात घर पहुंची।

परिजनों ने गुरुवार की सुबह घटना की सूचना कजरैली पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया। कजरैली थाना प्रभारी कौशल भारती ने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *