वैशाली: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में बिदुपुर में लोगों ने जमकर बवाल काटा. इस दौरान उनकी गाड़ी पर ईंट-पत्थर चलाए गए. हादसे में खेसारी लाल यादव बाल-बाल बचे. इस घटना के बाद खेसारी लाल यादव ने फेसबुक पर आकर एक बड़ा खुलासा किया है.

खेसारी लाल यादव ने प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह पर इस हमले का आरोप लगाया है. उन्होंने रोते हुए कहा कि ‘मुझे दुख के साथ लाइव आना पड़ रहा है. मैं वैशाली जिले में एक शो करने गया था. वहां पर मेरे ऊपर पथराव हुआ. इस हमले के बाद मेरे बड़े भाई सुधीर सिंह ने लिखा कि मैंने अश्लीलता का आगाज कर दिया.’

‘सुधीर भैया लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. मैं अश्लीलता के खिलाफ हूं. मैं भी समर्थन में हूं कि भोजपुरी से अश्लीलता खत्म हो जाए, लेकिन अगर आपको मुझे मारना ही है तो आप मुझे बुला लीजिए और अपने बीच में बुलाकर मार दीजिए. मेरी वजह से किसी और को नुकसान उठाना पड़ता है. मैं अश्लीलता को सपोर्ट नहीं करता हूं’

सुधीर सिंह के फेसबुक पोस्ट के बाद लाइव आए थे खेसारी
दरअसल, प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह और खेसारी लाल में कुछ दिनों से लगातार विवाद चल रहा है. वैशाली में खेसारी के कार्यक्रम में हंगामे के बाद सुधीर सिंह ने फेसबुक पर भोजपुरी में अश्लीलता को लेकर पोस्ट लिखा.

वैशाली में बेकाबू हो गई थी भीड़
बता गें कि वैशाली के बिदुपुर में शहीदों के नाम एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई. हंगामे को देख जब खेसारी लाल यादव मंच से उतरने लगे तो दर्शक और बेकाबू हो गए और पत्थरबाजी कर दी.

लोगों ने कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया. बेकाबू भीड़ ने खेसारी की गाड़ी पर भी पत्थरबाजी की. इसके बाद कार्यक्रम को बंद करना पड़ा. पुलिस ने किसी तरह घटनास्थल पर मोर्चा संभाला.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *