पटना : युवा राजद द्वारा श्रीकृष्ण चेतना परिषद,दारोगा राय पथ,पटना में प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्षों की एक दिवसीय बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो.कारी सोहैब एवं संचालन युवा राजद के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने किया।
डिप्टी सीएम सुशील मोदी,केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री,प्रधानमंत्री,प्रधानमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी,सीबीआई के एक उच्च अधिकारी ने सबकुछ एक पूर्व नियोजित योजना बनाकर और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सांठगांठ कर
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को झूठे केस में फंसा कर जेल भेजने और फिर राजद की खात्मे की योजना पर बैठक में उपस्थित सभी प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों ने आक्रोश व्यक्त किया और बैठक में सर्वसम्मति से लालू प्रसाद को फँसाने की घिनौनी साज़िश का पर्दाफ़ाश होने पर नीतीश-मोदी खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन करने का फैसला लिया गया।
आंदोलन कार्यक्रम दिनांक 04 दिसम्बर 2018 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में नीतीश और मोदी का पुतला दहन,दिनांक 18 दिसंबर 2018 को प्रदेश के सभी प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना,दिनांक 26 दिसम्बर 2018 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में धरना,दिनांक 09 जनवरी 2019 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल सभा और राष्ट्रपति भवन मार्च कर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जायेगा।

युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सीबीआई निर्देशक आलोक वर्मा द्वारा सीवीसी को भजे गये जबाब में यह उजागर हो गया कि आईआरसीटीसी मामले में सीबीआई अधिकारी राकेश अस्थाना,भाजपा नेता सुशील मोदी और पीएमओ ने मिलकर पर्याप्त साक्ष्य नही होने के बाबजूद लालू यादव के विरुद्ध मामला दर्ज करने की जल्दबाजी दिखा रहे थे।
दूसरी तरह सीबीआई के विशेष निर्देशक 2500 करोड़ के सृजन घोटाले का जांच कर रहे थे और सृजन घोटाले में संलिप्त नीतीश कुमार और सुशील मोदी को बचाने का काम किया। सीएम नीतीश कुमार भी सृजन घोटाला में फांसने के डर से जनादेश का अपमान कर महागठबंधन छोड़ बीजेपी के साथ अनैतिक गठबंधन कर सरकार बनाने का काम किया है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लालू जी परिवार को बेवजह प्रताड़ित किये जाने प्रकरण को युवा राजद आंदोलन के माध्यम पूरे मामले को जनता के बीच ले जाकर दोनों सरकारो के अनैतिक कार्यो का पर्दाफाश करने का काम करेगी ।
युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो कारी सोहैब ने कहा कि यह अब साफ हो गया है कि लालू यादव जी को सीबीआई ने राजनीतिक प्रतिरोध के चलते पशुपालन घोटाला में फंसाने का काम किया हैं। युवा राजद राष्ट्रपति महोदय से मांग करती है लालू परिवार से जुड़े सभी मामले को अविलम्ब वापस लिया जाय। क्योकि लालू जी निर्दोष है उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत घोटाला के आरोपों में जेल में बंद किया गया है। ताकि गरीब गुरबों की आवाज बंद हो जाये।
मो.कारी सोहैब ने सभी जिला अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि संगठन में 50% अतिपिछड़ा और दलितों को जगह दिया जाय।
बैठक को राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे , राजद के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री आलोक मेहता, विधायक सुदय यादव,युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव सहित युवा राजद के सभी प्रदेश पदाधिकारी और सभी जिला अध्यक्ष ने संबिधित किया।


