बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय जिले के तेघड़ा स्कूल के पास लड़की का फोटो खींचने को लेकर युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। एक गुट के लड़के ने दो लड़कों को गोली मार दी। जिसमें मधुरापुर बीचला टोला निवासी कुणाल कुमार की मौत हो गई, जबकि गुलशन कुमार को गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिल्मी स्टाइल में चलाई दोनों हाथ से गोली…
Total Downloads: 112
– घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 26 जनवरी को स्कूल से वापस लड़कियां गुजर रही थी।
– इस दौरान फोटो खींचने को लेकर कुणाल, गुलशन और रमण के बीच विवाद हो गया था। इसको लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
– रमण ने अपने पास से दो पिस्टल निकाल कर फिल्मी स्टाइल में दोनों हाथों से गोली चलाना शुरू कर दिया। जिसमें एक गोली गुलशन कुमार को लगी जो किसी तरह भागकर पास के स्कूल में चला गया, जिससे उसकी जान बच गई।

– इसी दौरान रमण ने कुणाल को भी एक गोली मारी जो गोली कुणाल के पीठ में लगी। किसी तरह कुणाल भी भागकर पास के बगीचे में चला गया जिसका पीछा कर रमण ने उसे तीन गोली और मारी जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
– गोली मारने के विरोध में भीड़ ने आरोपी रमण के पिता मोहन सिंह को पीट-पीटकर कर अधमरा कर दिया।
– घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच 28 को जाम कर दिया। मामले का मुख्य आरोपी रमण कुमार बाइक लूट, डकैती,गोलीबारी, हत्या सहित अन्य आपराधिक घटनाओं का आरोपी है।

