नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 के किनारे बिजली के तार के संपर्क में आने से ट्रक के खलासी बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के जेठा निवासी लक्ष्मण मंडल के पुत्र कार्तिक मंडल की मौत हो गई है. ट्रक चालक देवचरण मंडल ने बताया कि उनकी ट्रक खराब हो गई थी.

जिसको ठीक कराने के लिए वह नवगछिया एनएच 31 पर किनारे गैरेज में लगाया था. ट्रक रिपेरिंग किया जा रहा था. इसी दौरान कार्तिक ट्रक के ऊपर चढ़ कर देख रहा था कि इसी दौरान व बिजली के तार के संपर्क में आ गया और वह वहीं से करंट लगने के बाद गिर गया.

जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. करंट लगने से खलासी की मौत होने की सूचना पर नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *